{"_id":"6a26414cdab1a38e84b85f966ab3fa8b","slug":"filed-case-on-false-voters-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ फर्जी मतदाताओं पर दर्ज हो मुकदमा’: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ फर्जी मतदाताओं पर दर्ज हो मुकदमा’: कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने फर्जी मतदाताओं का मुद्दा उठाया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करके फर्जी मतदाताओं की सूची सौंपते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजधानी में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज हैं जिसके सबूत मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपे गए हैं।
प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता हारून युसुफ, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा समेत कई अन्य नेता शामिल थे। भारत सरकार के दोनों चुनाव आयुक्त व दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद थे। नेताओं कहा कि फर्जी मतदाताओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में कांग्रेसियों ने बताया कि भाजपा के राज्य स्तरीय नेता सुखचैन सिंह का डिचाऊं कलां गांव में स्थायी निवास है, वहां भी सूची में नाम दर्ज है। लेकिन इन्होंने अपना और परिवार का नाम उत्तम नगर विधानसभा में भी दर्ज करवा रखा है। इसके अलावा मुंडका, नजफगढ़, विकासपुरी और जनकपुरी में भी फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज होने के सबूत दिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नहीं छोड़ रही है विरोध कोई बहाना
नरेला में राशन नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह के अलावा पूर्व विधायक भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायकों ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने की लोगों अपील की। इन्होंने कहा कि भाजपा या आम आदमी पार्टी के नेताओं ने वादे पूरे नहीं किए।