फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Filed against Pachauri, will be April hearing

पचौरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अप्रैल में अगली सुनवाई

Wed, 02 Mar 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Mar 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
 Filed against Pachauri, will be April hearing

यौन शोषण के मामले में टेरी के कार्यकारी वाइस चेयरमैन आरके पचौरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट ने चार्जशीट पर विचार के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है।

विज्ञापन


साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी शिवानी चौहान के समक्ष दिल्ली पुलिस ने करीब 1400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

मूल चार्जशीट करीब 20 पन्नों की है और उसके बाद के पेज संलग्न हैं। पुलिस ने आरोपों को साबित करने के लिए 23 गवाहों के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए हैं।

स्टेट्स रिपोर्ट में समझौता होने की बात

 Filed against Pachauri, will be April hearing

इन गवाहों में टेरी के कई पूर्व व वर्तमान कर्मी शामिल हैं। हाईकोर्ट में दाखिल स्टेट्स रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी व पीड़िता के बीच कोर्ट के बाहर समझौता होने की बात कही थी।

यह रिपोर्ट पुलिस ने पीड़िता की उस अर्जी के जवाब में दाखिल की थी जिसमें उसने पचौरी की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग की थी। निचली अदालत ने पचौरी को 21 मार्च 2015 को अग्रिम जमानत प्रदान की थी।

पुलिस ने पेश चार्जशीट में महिला से जबरदस्ती करना, सेक्स की मांग या आग्रह करना, पीछा करना, धमकी देना, छेड़छाड़ की मंशा से किसी महिला को अभद्र बात बोलना या इशारे करने से संबंधित धाराएं लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed