फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fiji's fugitive former pilot found in Delhi.

दिल्ली में लिव इन में रहता था फिजी का भगोड़ा

Sat, 20 Sep 2014 05:56 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:56 AM IST
विज्ञापन
Fiji's fugitive former pilot found in Delhi.

फिजी देश का भगोड़ा पूर्व पायलट दिल्ली में अवैध रूप से छिपकर रह रहा था। उसके पास वैध पासपोर्ट भी नहीं था और मणिपुरी युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। युवती के माता-पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन


लाजपत नगर थाना पुलिस ने फिजी नागरिक को मस्जिद मोठ से बृहस्पततिवार को गिरफ्तार कर लिया। फिजी एंबेसी को इसकी सूचना दे दी गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व खुफिया विभाग ने संयुक्त रूप से पूछताछ की थी। पूछताछ में उसके आतंकी गतिविधि में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है।  
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंघावा के अनुसार वेस्ट मणिपुर की रहने वाली वीना देवी (बदला हुआ नाम) ने 10 सितंबर को लाजपत नगर थाना पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी सुमन देवी (30, बदला हुआ नाम) मूलचंद अस्पताल में काम करती थी और वह कई दिन से गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का हत्यारोपी है पायलट

Fiji's fugitive former pilot found in Delhi.

अपहरण का मामला दर्जकर एसआई गुरजीत व सिपाही सचिन ने तफ्तीश के बाद सुमन देवी को ढूंढ निकाला। वह फिजी नागरिक इमशाद इजरार अली के साथ मस्जिद मोठ इलाके में लिव इन में रह रही थी।

पुलिस ने जब इमशाद से पूछताछ की तो पता लगा कि वह दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा है। फिजी में उसके खिलाफ हत्या का मामला चल रहा है। 2009 में उसने फिजी में राजेशवी शर्मा नामक महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था।

कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। इसके अलावा उसपर ‘बम होने की झूठी सूचना देने’ का भी मामला चल रहा है। 2007 में इसने फ्लाइट में बम होने की सूचना दे दी थी।

इमशाद फिजी एयरलाइंस में पायलट था। बम की झूठी सूचना देने पर उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। जनवरी, 2011 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। उसके बाद वापस नहीं गया। भारत में अवैध रूप से रहने पर पुलिस ने इमशाद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने फिजी नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed