{"_id":"59ba2abf67748e03330f535a91b61bcc","slug":"fighting-in-dj-dance-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस करने में उलझे युवक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस करने में उलझे युवक, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Aug 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के सोरखा गांव में पड़ोस में बच्चे के नामकरण के अवसर पर डीजे पर डांस करने को लेकर तीन युवक आपस भिड़ गए। तीनों में जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने आए, लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। लोगों की सूचना पर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने तीनों युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोरखा निवासी भरत के पड़ोसी के घर में बुधवार को बच्चे का नामकरण था। बच्चे के पिता ने घर के बाहर टेंट लगवाकर डीजे का इंतजाम भी करवाया था। देर रात निमंत्रण पर पहुंचे मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी दो भाई रामनाथ और रंजीत डीजे पर डांस करने पहुंचे। वहां पहले से डांस कर रहे सुरजीत को रंजीत ने अलग हटने को कहा।
विज्ञापन
इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी को लेकर कुछ मिनटों में मारपीट होने लगी। डीजे पर मौजूद दोनों भाई रंजीत व रामनाथ ने सुरजीत की जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान तीनों युवकों ने एक दूसरे पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बीच बचाव करने आए लोगों को भी हलकी चोटें आई। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन