{"_id":"65176e24b90656f2550f72e5","slug":"fighting-and-vandalism-after-dj-was-stopped-at-a-party-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : बार में चल रही थी जन्मदिन पार्टी, डीजे बंद किया तो शुरू हो गई तोड़फोड़ और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : बार में चल रही थी जन्मदिन पार्टी, डीजे बंद किया तो शुरू हो गई तोड़फोड़ और मारपीट
Sat, 30 Sep 2023 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:09 AM IST
सार
विरोध करने पर बार संचालक समेत कर्मचारियों को धमकी दी। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात कॉलेज छात्रों पर केस दर्ज कर लिया
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट के तथास्तु बार में जन्मदिन पार्टी के दौरान डीजे बंद करने को लेकर कॉलेज छात्रों ने तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की। विरोध करने पर बार संचालक समेत कर्मचारियों को धमकी दी। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात कॉलेज छात्रों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में तथास्तु बार संचालक अर्जुन सिंह ने कहा कि 28 सितंबर को कॉलज छात्र उनके यहां जन्मदिन पार्टी करने आए थे। इनमें नकुल का जन्मदिन था। रात को निर्धारित समय होने पर डीजे बंद कर दिय। इस बात पर नकुल व उसके साथी सौरव, अभिषेक, कपिल, आकाश, अमित, चिन्मय भड़क गए। आरोप है कि सभी ने हंगामा किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की गई। सभी आरोपी छात्र थे और धाराएं भी जमानती थीं। इसके चलते सभी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई के बाद चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन