फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight between passengers and employees at toll plaza in Hapur

Hapur: टोल प्लाजा पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Wed, 19 Feb 2025 07:31 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

हापुड़ में टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर टोल कर्मचारियों पर छह से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Fight between passengers and employees at toll plaza in Hapur
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर टोल कर्मचारियों पर छह से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। शिफ्ट इंचार्ज ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर टोल कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गंगानगरी से अस्थि विसर्जन और स्नान कर लौट रहे हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी कुछ लोग अपने वाहनों से टोल बूथ पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी ने उनसे टोल शुल्क के लिए कह तो कार चालक ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर गाड़ी चालक अपने छह से अधिक साथियों के साथ कार से उतार आए और कर्मचारी की पिटाई करने लगे। 
विज्ञापन


इस दौरान अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो आरोपियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए अग्निशमन सिलिंडर उतार कर हमला कर दिया। इसके बाद टोल कर्मियों ने भी आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से मारपीट होने पर टोल प्लाजा पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शिफ्ट इंचार्ज शिवेंद्र पांडेय ने तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि यात्रियों के हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। जिनमें से सुपरवाइजर रोहित को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। शिवेंद्र पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की  है। टोल कर्मचारी की तहरीर, वायरल वीडियो और टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed