फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fifty per cent were not aware of black money

पचास फीसदी लोगों ने नहीं दी काले धन की जानकारी

Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fifty per cent were not aware of black money
ब्लैक मनी

पलवल और फरीदाबाद के करीब 50 फीसदी आयकर दाताओं ने अपने काले धन के बारे में विभाग को जानकारी नहीं दी है। विभाग अब उनकी चल अचल संपत्ति की जांच करेगा और जुर्माना समेत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग की प्रधान आयकर आयुक्त अनुराधा मुखर्जी ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत करते हुए मुखर्जी ने कहा कि पूरे देश में 65 हजार करोड़ रुपये कालेधन का पता चला है। इसमें फरीदाबाद और पलवल जिला भी शामिल है। 

विभागीय गोपनीयता के कारण उसे खुलासा नहीं किया जा सकता। इतना तय है कि कुछ लोगों ने इंकम डिक्लरेशन स्कीम का लाभ उठाया है। 

उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में करीब 15 हजार उन करदाताओं को नोटिस जारी कर अपनी इंकम बताने को कहा था जिनकी जानकारी विभाग को पहले से है। 

हैरानी की बात ये है कि 30 सितंबर तक अंतिम तिथि होने के बाद भी करीब 50 फीसदी लोगों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही अपनी आय की जानकारी दी। विभाग ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि आय कर अधिनियम के तहत वैसे तो किसानों को छूट दी गई है लेकिन शर्त ये है कि उनका घर और खेती नगर निगम सीमाक्षेत्र से 8 किलोमीटर के बाहर हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी निगम सीमाक्षेत्र में 8 किलोमीटर के अंदर खेती करने वाले भी आयकर के दायरे में होंगे। उनकी आय की जांच पड़ताल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आठ किमी. के बाहर की जमीन ही कृषि भूमि मानी जाती है। 

जिन किसानों ने जमीन का मुआवजा उठाया है और उसकी जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी है वह भी आयकर के दायरे में आते हैं। साथ ही जिन्होंने अपनी शहर की जमीन बेचकर अन्य जगह शिफ्ट कर ली हो वह भी दायरे में आते हैं।


चल-अचल संपत्तियों की होगी जांच
प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि जिन करदाताओं ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है, विभाग अब उनकी चल अचल संपत्ति की पहले जांच करेगा। 

जांच के दौरान यदि आय छुपाने की बात सामने आई तो निश्चित रूप से ऐसे लेागों के खिलाफ आयकर अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम बनाकर जांच पड़ताल करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed