फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Few trains will be delayed on independence day

15 अगस्त को ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर

Thu, 14 Aug 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Few trains will be delayed on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर पुरानी दिल्ली और शाहदरा के बीच रेल यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। सुबह 6:45 बजे से 8:30 बजे तक इस रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी।

विज्ञापन


इस दौरान रेलवे ने विभिन्न रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया है तो कुछ ट्रेन को रास्ते में ही निरस्त भी किया है।

इस दौरान आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 12225) को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकी रहेगी। प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14207) ट्रेन शाहदरा रेलवे स्टेशन पर रुकी रहेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 64111 खुर्जा-दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन को भी कुछ देर के लिए साहिबाबाद स्टेशन पर रोकी जाएगी। इसी तरह बुलंदशहर तिलक ब्रिज पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली-डीईएमयू गाजियाबाद स्टेशन पर, शामली-दिल्ली डीएमयू ट्रेन नौली स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे के बाद ही पुरानी दिल्ली स्टेशन रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका-हावड़ा मेल और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन कार्यक्रम समाप्त होने तक पुरानी दिल्ली पर ही रुकी रहेगी।
वहीं देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला रूट पर चलेगी।

सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू ट्रेन सब्जी मंडी-दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के मार्ग से चलेगी। शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन शामली से सुबह 3:15 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे चलेगी।

दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 6:40 बजे की जगह सुबह 8:45 बजे चलेगी। गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7.20 बजे की जगह  सुबह 8:55 बजे चलेगी। रेलवे ने कुछ ट्रेन को निरस्त करने का भी फैसला लिया है।


गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू, दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। दिल्ली-सहारनपुर डीईएमयू सुबह 9:00 बजे चलेगी और शामली में यात्रा समाप्त करेगी, यानी शामली-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। सहारनपुर-दिल्ली डीईएमयू ट्रेन सहारनपुर-शामली के बीच निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed