{"_id":"b12639529b51d53a54c2a313b821ccc3","slug":"few-trains-will-be-delayed-on-independence-day-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर पुरानी दिल्ली और शाहदरा के बीच रेल यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। सुबह 6:45 बजे से 8:30 बजे तक इस रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान रेलवे ने विभिन्न रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया है तो कुछ ट्रेन को रास्ते में ही निरस्त भी किया है।
इस दौरान आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 12225) को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकी रहेगी। प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14207) ट्रेन शाहदरा रेलवे स्टेशन पर रुकी रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 64111 खुर्जा-दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन को भी कुछ देर के लिए साहिबाबाद स्टेशन पर रोकी जाएगी। इसी तरह बुलंदशहर तिलक ब्रिज पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली-डीईएमयू गाजियाबाद स्टेशन पर, शामली-दिल्ली डीएमयू ट्रेन नौली स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे के बाद ही पुरानी दिल्ली स्टेशन रवाना होगी।
विज्ञापन
कालका-हावड़ा मेल और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन कार्यक्रम समाप्त होने तक पुरानी दिल्ली पर ही रुकी रहेगी।
वहीं देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला रूट पर चलेगी।
सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू ट्रेन सब्जी मंडी-दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के मार्ग से चलेगी। शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन शामली से सुबह 3:15 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे चलेगी।
दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 6:40 बजे की जगह सुबह 8:45 बजे चलेगी। गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7.20 बजे की जगह सुबह 8:55 बजे चलेगी। रेलवे ने कुछ ट्रेन को निरस्त करने का भी फैसला लिया है।
गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू, दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। दिल्ली-सहारनपुर डीईएमयू सुबह 9:00 बजे चलेगी और शामली में यात्रा समाप्त करेगी, यानी शामली-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। सहारनपुर-दिल्ली डीईएमयू ट्रेन सहारनपुर-शामली के बीच निरस्त रहेगी।