फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fest in iimt

आईआईएमटी मे 5वें राष्ट्रीय फार्मा फेस्ट का आयोजन 

Thu, 02 Mar 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Mar 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
fest in iimt

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी ,ग्रेटर नोएडा में 5वें राष्ट्रीय फार्मा फ़ेस्ट का आयोजन किया गयाl इसमें रामीश, एनआईटी, एचआईएमटी, बीबीएस, आई ई सी आदि कॉलेजों ने बढ़ -चढ़कर भाग लियाl

विज्ञापन


फेस्ट के मुख्य अतिथि टेवा फार्मास्यूटिकल इंडिया  के डायरेक्टर डॉ बी पी चौरसिया ने इस अवसर पर  कहा की भारत मे अभी भी लोग पूर्ण रूप से जागरूक नहीं हैं अतः  स्वास्थ्य संबंधी जानकारियो को बताने का जिम्मा फार्मसिस्ट का हैं और उसे वे अपने ब्यवसायिक जीवन के इतर भी फैलायें l
विज्ञापन



उन्होंने कहा की इस समय आयुर्वेदिक एवं सौंदर्य प्रोडक्ट की मांग को देखते हुए इस छेत्र  में भी रिसर्च की अपार संभावनाये हैं , लेकिन हमें इन प्रोडक्ट को बनाते समय इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए की उनके साइड इफेक्ट की गुंजाइश न रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन


आई आई एम टी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ मलिकार्जुन बी पी ने इस अवसर पैर कहा की हमें कैंसर ,ह्रदय ,किडनी ,अस्थमा ,लकवा व अन्य रोगों की सस्ती दवाईयों को बनाने पर विशेष जोर देना चाहिए , जिससे आम लोगों को भी आसानी से इलाज मुहैया हो सके l उन्होंने सभी कॉलेजो से आये छात्र - छात्राओं का उत्साहवर्धन कियाl


फेस्ट मुख्य रूप से कविता प्रतियोगिता , एकल  व समूह गायन ,रस्साकस्सी , रंगोली ,बैडमिंटन ,पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया l कविता प्रतियोगिता मे छात्र -छात्राओं  ने स्वरचित कविता का पाठ किया l कविता पाठ मे प्रथम स्थान पर  आई आई एम टी के सुभम रहे l



सोलो डांस का आयोजन हुआ जिसमें एन आई ई टी के मोहित प्रथम स्थान पर  रहे l ग्रुप डांस मे आई आई एम टी की आयूषी और मनीषा  प्रथम स्थान पर रही ,रस्साकस्सी मे लॉयड कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी रहा l पोस्टर प्रेजेंटेशन मे छात्रों ने स्वस्थ्य जागरूकता पैर विशेष जोर दिया ,जिसमे प्रथम स्थान पर तरुण ग्रुप रहा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed