Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ferry rides on the Yamuna to begin from November 4; river tourism to be introduced for the first time.

Delhi NCR News: चार नवंबर से यमुना में फेरी की सवारी, पहली बार नदी पर्यटन की होगी शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सोनिया विहार से जगतपुर तक 5-6 किलोमीटर का सफर 35-40 मिनट में होगा पूरा
विज्ञापन

ले जाएगी और वापस लाएगी फेरी, फूड पार्क, रेस्टोरेंट, चिल्ड्रन जोन और म्यूजिकल फाउंटेन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में चार नवंबर से यमुना में आम लोग फेरी की सवारी कर सकेंगे। सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक करीब पांच से छह किलोमीटर के हिस्से में नमो यमुना रिवर सफारी शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार ने इसका सॉफ्ट ट्रायल पूरा कर लिया है। बुधवार को दोपहर में इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

पूरी यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया प्रस्तावित है। इसके अलावा परिसर में प्रवेश के लिए 50 रुपये देने होंगे। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। नेशनल वाटरवे-110 के तहत शुरू हो रही इस सेवा में एक तरफ की यात्रा में करीब 35 से 40 मिनट लगेंगे। इलेक्ट्रिक और सौर ऊर्जा से चलने वाली वातानुकूलित फेरी में एक बार में 30 से 40 यात्री सफर कर सकेंगे। सेवा सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी। प्रतिदिन कम से कम चार ट्रिप लगाने की योजना है।
विज्ञापन


किराये में बदलाव संभव, ऑनलाइन बुक होंगे टिकट
फिलहाल पूरी यात्रा का किराया 500 रुपये प्रस्तावित किया गया है। पर्यटन मंत्री के मुताबिक लोगों की प्रतिक्रिया और रुझान को देखते हुए किराये में बदलाव भी किया जा सकता है। यात्री दिल्ली पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। फेरी में हल्के-फुल्के स्नैक्स की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ जैकेट से लेकर बायो टॉयलेट तक की सुविधा
यात्रियों की सुरक्षा के लिए फेरी में लाइफ जैकेट और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बायो टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है। सौर ऊर्जा और बिजली से चलने वाली यह फेरी पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में तैयार की गई है। सरकार की योजना इस जगह को पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करने की है। आने वाले समय में यहां फूड पार्क, रेस्टोरेंट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यमुना किनारे लोगों को परिवार के साथ घूमने और समय बिताने का नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed