फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female TV anchor tries to suicide in front of her TV channel office

महिला टीवी एंकर ने ऑफिस के सामने खाया जहर

Mon, 23 Jun 2014 08:08 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Female TV anchor tries to suicide in front of her TV channel office

नोएडा सेक्टर-85 में संचालित एक टीवी चैनल में काम करने वाली पूर्व एंकर ने रविवार को ऑफिस के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और ऑफिस स्टाफ ने पीड़िता को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई, हालांकि फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आराधना (बदला हुआ नाम) टीवी में एंकर थीं। उन्होंने शनिवार को ही चैनल से इस्तीफा दे दिया था। वह मूलरूप, से चंदौसी, मुरादाबाद की रहने वालीं हैं।
विज्ञापन


उनके परिवार में उनकी मां और एक बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है। आराधना, नोएडा के सेक्टर-52 में अरावली अपार्टमेंट में रहती हैं। उन्होंने रविवार सुबह करीब 11 बजे चैनल के दफ्तर के पास ही जहरीला पदार्थ खाकर सुइसाइड करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता जगत में हड़कंप

Female TV anchor tries to suicide in front of her TV channel office

घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने 11:20 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही मौजूद लोग व ऑफिस के स्टाफ ने उनको 11:50 बजे सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

टीवी एंकर ने एक दिन पहले ही 21 जून को अपने पद से इस्तीफा दिया था। पुलिस की मानें तो उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह उन्होंने अपने मां से कुछ पैसे मांगे और जल्द ही घर लौटने की बात कहकर चली गईं।

बाद में उनकी मां के पास फोन आया, जिसमें उनको घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना के बाद पीड़िता की बहन, ताऊ और अन्य लोग भी कैलाश अस्पताल में पहुंच गए।

जबरन लिखवाया गया इस्तीफा

Female TV anchor tries to suicide in front of her TV channel office

इस बाबत फेज दो थाने में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दर्ज कर ली गई है। चैनल के दो वरिष्ठ सहकर्मियों एमएन प्रसाद व अनीता शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने, मानसिक रुप से परेशान करने सहित अन्य में अलग-अलग धाराओं में पीड़िता ने तहरीर दर्ज कराई है।

तहरीर में दोनों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने, मना करने पर रंजिशन मानसिक तौर पर टॉर्चर करने की बात बताई गई है।

इसके अलावा 21 जून को जबरन इस्तीफा लिखवाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने तहरीर में आरोपियों पर जहर खाने को उकसाने का आरोप लगाया है। मानसिक रुप से परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाने की बात कही।

फेसबुक पर पोस्ट किया सुइसाइड नोट

Female TV anchor tries to suicide in front of her TV channel office

टीवी एंकर ने आत्महत्या के प्रयास से पहले फेसबुक पर एक सुइसाइड नोट पोस्ट किया है। रविवार 10:33 बजे सुबह किये गए पोस्ट में सबको लास्ट गुड बाय कहते हुए आत्महत्या करने के लिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने अपने नोट में अपने आप को बेहद मजबूत और मेहनती बताया है। लेकिन अपने सपने टूटने की वजह से अपने आप को आज मजबूर बताया है।

उन्होंने नोट में लिखा है कि जो लोग सारी जिंदगी अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं और जी जान लगा देते हैं उनके लिए एक सुबह अपने बिखरे सपनों के साथ उठना मौत से कम नहीं। उन्होंने नोट में अपने दो वरिष्ठ सहकर्मियों पर आरोप लगाया है। इसमें एक महिला व एक पुरूष सहकर्मी है।

इसके अलावा चैनल से इस्तीफा देने के एक दिन पहले उन्होंने 20 जून दोपहर 01:30 बजे फेसबुक पर एक और पोस्ट किया है। इसमें एक कुर्सी की तस्वीर है, जिसकी एक टांग टूटी हुई है। अंग्रेजी में लिखी पोस्ट में कहा गया है कि तरक्की के लिए आपको सहारे की जरूरत है। लेकिन बदकिस्मती से ऐसा हर बार नहीं होता। जब ऐसा असल जिंदगी में होता है तो कोई कैसे मैनेज कर सकता है।

आईसीयू में भर्ती है एंकर

Female TV anchor tries to suicide in front of her TV channel office

कैलाश अस्पताल के ट्रामा आईसीयू में भर्ती एक निजी न्यूज चैनल की एंकर की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एके शुक्ल और उनकी टीम टीवी एंकर का इलाज कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक टीवी एंकर ने कीटनाशक पी लिया था। हालांकि यह संभावना है कि कीटनाशक उनके गले से नीचे नहीं उतर पाया था।

ऐसे में उनकी सेहत को ज्यादा खतरा नहीं हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक उनका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें एक दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed