फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   female student sold to ghaziabad based businessman in 2.5 lakh

ढाई लाख में व्यापारी को बेचने लाई छात्रा, रंगेहाथ पकड़ाई सरगना

Sun, 24 Jan 2016 04:53 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
female student sold to ghaziabad based businessman in 2.5 lakh

पुलिस ने महिला तस्करों का एक गैंग दबोचा है। गैंग के कब्जे से अमरोहा की एक छात्रा बरामद हुई है। गैंग इस छात्रा का सौदा 2.30 लाख रुपये में गाजियाबाद के एक व्यापारी से कर चुका था।

विज्ञापन


1.75 लाख रुपये एडवांस भी लिए जा चुके थे। शुक्रवार को छात्रा को व्यापारी को सौंपा जाना था। इसके लिए गैंग सरगना रुद्रपुर का नईम और गैंग की दो महिलाएं छात्रा को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


लेकिन महिला तस्करों के इस गैंग की हरकतों की भनक लगते ही कप्तान नितिन तिवारी ने सर्विलांस सेल को टास्क पर लगा दिया। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस होते ही एसएसपी ने पुलिस टीम रवाना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन व्यापारी के हाथों तक पहुंचने से पहले ही छात्रा को बरामद कर लिया गया। गैंग सरगना और उसकी दो महिला साथी भी पकड़ ली गईं।

नौकरी देने के बहाने व्यापारी से किया सौदा

female student sold to ghaziabad based businessman in 2.5 lakh

वरिष्ठ पु़लिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करके महिला तस्करों के इस गैंग का पर्दाफाश किया।

एसएसपी ने बताया कि अमरोहा के हसनपुर थानाक्षेत्र में एक गांव की रहने वाली छात्रा पिछले कुछ वक्त से मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर में किराए के कमरे पर रह रही थी।

वह यहां बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले नईम पुत्र अहमद नबी निवासी रूद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर, उसकी पत्नी रूखसाना उर्फ संतोष व मुस्कान पत्नी हनीफ निवासी झांझनपुर थाना सिविल लाइंस के संपर्क में आई।

तीनों ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने झांसे में लिया और गाजियाबाद के एक व्यापारी को 2.30 लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया। व्यापारी को सौंपने के लिए तीनों छात्रा को साथ ले गए।

बहने ने गायब छात्रा की जानकारी पुलिस को दी

female student sold to ghaziabad based businessman in 2.5 lakh

बहन के कमरे से गायब होने पर छात्रा के भाई ने एसएसपी नितिन तिवारी को जानकारी दी। उसने शक जाहिर किया कि पड़ोस में रहने वाली महिला रुखसाना, उसके पति नईम और मुस्कान ने उसका बहन का बेचने की नीयत से अपहरण कर लिया है।

कप्तान ने तुरंत रुखसाना व बाकी आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस सेल को देकर छात्रा को ट्रेस करने के आदेश दिए। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली के पास मिली तो एसएसपी ने मझोला पुलिस को रवाना कर दिया।

पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया और छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने मझोला थाने में केस दर्ज करके रुखसाना, मुस्कान और नईम को गिरफ्तार कर लिया है।

... तो रात को करा देते छात्रा की शादी

female student sold to ghaziabad based businessman in 2.5 lakh
ऐन वक्त पर पुलिस ने छात्रा को बरामद नहीं किया होता तो तस्कर छात्रा को बेच चुके होते। गाजियाबाद के व्यापारी के साथ छात्रा की शुक्रवार रात को ही शादी करा देने की योजना थी।


गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी व्यापारी इसके लिए 1.75 लाख रुपये एडवांस दे चुका था। बाकी रकम 22 जनवरी को शादी कराने के बाद देने की बात तय हुई थी। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में एक अन्य महिला और एक पुरुष का नाम भी सामने आया है उनकी तलाश की जा रही है।

महिला तस्करी में पकड़ी गई रुखसाना उर्फ संतोष ने डेढ़ साल पहले धर्म परिवर्तन कर नईम से शादी कर ली थी। तब उसने अपना नाम रूखसाना रख लिया था। लेकिन नईम पहले से महिलाओं की तस्करी के धंधे में लगा था।

संतोष को जाल में फंसाकर उससे शादी करने के बाद उसने संतोष को भी इसी काम में धकेल दिया। पत्नी रुखसाना उर्फ संतोष को इस्तेमाल करके वह भोली भाली लड़कियों को जाल में फंसाता और फिर उन्हें दूर दराज ले जाकर बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed