फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   female personnel bus hostage in noida.

महिलाकर्मियों से भरी बस को बंधक बनाया

Wed, 12 Nov 2014 03:18 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
female personnel bus hostage in noida.

नोएडा में मंगलवार देर शाम सेक्टर-67 से मुरादनगर जा रही महिलाकर्मियों से भरी बस को दो बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोका और बस में महिलाओं से बदसलूकी की। खतरा भांपते हुए बस चालक ने बस मालिक को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस की पीसीआर कर्मियों ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। इस दौरान विरोध करनेवालों को युवकों ने तमंचा दिखाकर डरा दिया। पुलिस के मुताबिक लड़कियों या बस मालिक की ओर से शिकायत नहीं पहुंची है। हालांकि, करीब सवा घंटे तक बस में लड़कियां खौफ में थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से मोदीनगर निवासी रूमी नोएडा के सेक्टर-25 में रहता है। उसकी सेक्टर-22 में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। मंगलवार को उसकी बस सी ब्लॉक, सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी से मुरादनगर के लिए बस में महिला कर्मियों को ले जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूमी के अनुसार बस जैसे ही कंपनी से निकली कि सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने देर शाम बस को ओवरटेक कर रोक लिया और बाइकों को बस के आगे खड़ा कर दिया। बस चालक गौरव यादव ने जब इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे धमकाया।

सरेआम गुंडागर्दी से दहशत

female personnel bus hostage in noida.

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने कुछ युवतियों से बदसलूकी भी की। घटना की सूचना मिलने पर कुछ देर में रूमी मौके पर पहुंच गया। उसका आरोप है कि एक युवक ने उसके पेट पर तमंचा सटा दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में मौके पर पीसीआर पहुंची और तीनों युवकों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बस मुरादनगर के लिए रवाना हुई।

बताया जाता है कि हर दिन की तरह बस में सवार महिला कर्मचारी आपस में बात करते हुए जा रही थीं। अचानक बस में ब्रेक लगे और देखते ही देखते दो युवक तमंचा लेकर बस में चढ़ गए। उन्होंने आते ही एक लड़की के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उसने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो इस पर बस में सवार अन्य लड़कियों ने विरोध करना चाहा, लेकिन एक युवक ने तमंचा  निकाल लिया और बोला कि किसी ने शोर किया तो गोली मार देगा। इससे महिलाओं में दहशत फैल गई।

एसएचओ, थाना सेक्टर-58 के रविकांत पराशर ने बताया कि महिला कर्मियों से भरी बस को रोकने की सूचना मिली थी। मौके पर गई पीसीआर ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में मामला छेड़खानी का लग रहा है। तमंचा लगाने की बात सामने नहीं आ रही है। हालांकि, न तो बस मालिक और न ही बस में लड़कियों में से किसी ने मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed