फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female passenger gave birth to a girl on the platform

महिला यात्री ने प्लेटफार्म पर दिया बच्ची को जन्म

Sat, 26 Dec 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
Female passenger gave birth to a girl on the platform

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नागपुर जा रही एक महिला ने शुक्रवार की सुबह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर बेटी को जन्म दिया। जीआरपी ने एंबुलेंस बुलवाकर दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सराय कालेखां निवासी विनोद कुमार शुक्रवार की सुबह पत्नी कविता और बच्चे के साथ सुबह दिल्ली स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नागपुर के लिए सवार हुए थे। कविता रास्ते में प्रसव पीड़ा से परेशान होने लगी। पति विनोद कुमार ने इस बारे में टिकट निरीक्षक को जानकारी दी। पलवल स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन


वहां विनोद पत्नी के साथ वहां उतरकर पलवल से दिल्ली की ओर जा रही शटल ट्रेन से वापस आने लगा। ट्रेन सुबह करीब सवा नौ बजे जब बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर रुकी तो प्रसव पीड़ा से कविता रोने लगी। वहां भीड़ बढ़ती देख स्टेशन पर गश्त कर रहे एएसआई विश्वास कुमार व हेड कांस्टेबल नवल सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिला की हालत को देखकर एंबुलेंस बुलाई। इसके पहले उक्त जीआरपीकर्मियों ने कुछ महिला यात्रियों को बुला लिया। एंबुलेंस पहुंचने के पहले ही कविता ने एक कन्या को जन्म दिया। स्टेशन पर पहुंची एंबुलेंस बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed