फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   female journalist share her horrible experience in uber cab in noida

नोएडा: उबर कैब में महिला पत्रकार ने बिताए खौफनाक 30 मिनट, जानें क्या है पूरा मामला?

Fri, 14 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
 female journalist share her horrible experience in uber cab in noida
noida crime

एक ऑनलाइन मीडिया हाउस की महिला संपादक ने बुधवार रात उबर कैब में बिताए खौफनाक तीस मिनट को ट्विटर पर साझा किया है। इस संबंध में उन्होंने यूपी पुलिस को ट्वीट किया है।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार रात करीब 11 बजे नोएडा निवासी दोस्त के घर से दिल्ली लौट रही थीं। वे उबर कैब में बैठीं तो उन्हें शराब और पान की बदबू आने लगी। इससे पहले की वह कुछ समझ पातीं, कैब चल पड़ी। एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचकर चालक ने अचानक से सुनसान जगह पर अंधेरे में कार रोक दी। 
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि कार का पेट्रोल खत्म हो गया है। इसके बाद वह कई लोगों को पेट्रोल लाने के लिए फोन करने लगा। कई को उसने फोन पर बताया कि कार में महिला बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे महिला ने खतरे को भांपते हुए बचने के विकल्प सोचने शुरू कर दिए। चालक के बात करने के दौरान ही उन्होंने दोस्त को फोन कर पूरी घटना के बारे में बता दिया। उनका दोस्त मौके पर पहुंचा और अपने साथ ले गया।

उबर ने चालक से करार खत्म किया

 female journalist share her horrible experience in uber cab in noida
उबर

महिला पत्रकार के अनुसार, सुनसान में कार में बिताए उनके 30 मिनट जिंदगी के सबसे डरावने पल थे। उन्हें हर पल अनहोनी का डर लग रहा था। इस दौरान उन्हें आसपास कहीं भी पुलिस नहीं दिखी। उन्होंने कैब चालक को गाड़ी के अंदर की लाइट जलाने को कहा तो उसने कुछ देर के लिए लाइट जला दी। 

उन्होंने चालक की फोटो खींचने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया और लाइट बंद कर दी। उन्होंने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। एसपी सिटी का कहना है कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

महिला पत्रकार ने मामले की शिकायत उबर कंपनी से भी की। उन्होंने मोबाइल ऐप और ईमेल से कंपनी को घटना के बारे में बताया। इसके आठ घंटे बाद कंपनी की तरफ से जवाब आया। उबर कंपनी ने उन्हें बताया कि उसने कैब चालक के साथ करार खत्म कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed