फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Features such as high-speed train airplane

दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, इसमें हवाई जहाज जैसी हैं सभी सुविधाएं

Tue, 27 Dec 2016 10:32 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
Features such as high-speed train airplane
हाई स्पीड ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम (92.05 किमी) तक हाईस्पीड ट्रेन में यात्रा का खाका तैयार है। दिल्ली-गाजियाबाद के रास्ते मेरठ तक के सफर में हवाई जहाज जैसी बैठने की सुविधा (2 गुणा 2 की ट्रांसवर्स सीट) ही नहीं होगी बल्कि कंपार्टमेंट में बिजनेस क्लास के लिए अलग व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


ट्रेन की डिजाइन एंटी टेलिस्कोपिक होगी जिसमें कोच और मोटर कोच ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील या एल्यूमिनियम से बना होगा। नेशनल कैपिटल रिजन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एनसीआरटीसी) बोर्ड ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी देकर दिल्ली और यूपी को जल्द से जल्द मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों की मंजूरी के बाद ही आगे का काम शुरू होगा। जहां इस कॉरिडोर पर हाईस्पीड ट्रेन चलाने की योजना है। हाईस्पीड की ट्रेन 200-250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है लेकिन इस कॉरिडोर पर प्रत्येक 5 से 10 किमी की दूरी पर स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए ट्रैक और ट्रेन कोच को अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा के हिसाब से डिजाइन करने का फैसला विशेषज्ञों ने लिया है। प्रोजेक्ट के अनुसार दिल्ली से मोदीपुरम तक के कॉरिडोर के रास्ते में 42 जगह क्रॉसिंग हैं जिसमें 30 जगह अच्छा खासा घुमाव है। चूंकि इस रास्ते पर ईएमयू भी चलती है तो उसी 22 मीटर लंबे, 3.2 मीटर चौड़े और 3.9 मीटर ऊंची ट्रेन के साइज को ठीक माना गया है।

हाईस्पीड कॉरिडोर पर दौड़ने वाली ट्रेन में ये है खास

Features such as high-speed train airplane
कोहरे की वजह से इलाहाबाद स्टेशन पर फंसे यात्री - फोटो : self

कोच में दोनों तरफ तीन-तीन दरवाजे होंगे। जहां 6 कोच में 182 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी, वहीं प्रत्येक वर्ग मीटर में 3 यात्रियों के लोड और बहुत भीड़ की दशा में 8 यात्रियों को प्रतिवर्ग मीटर के हिसाब से खड़े होने की व्यवस्था नई ट्रेन में होगी। साथ ही एक व्हील चेयर की जगह भी होगी।

ये है खासः
. परिचालन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा और औसत स्पीड 100 किमी रहेगी।
. आग लगने की दशा में तुरंत सूचना देने की तकनीक से लैस होगी ट्रेन।
. ट्रेन के कोच में ऐसा सिस्टम लगा होगा कि अचानक बिजली से संपर्क खत्म होने पर भी 90 मिनट तक वेंटिलेशन की दिक्कत नहीं होगी।
. ओवरहेड वॉयर से बिजली मिलनी बंद हो जाए तो भी तीन घंटे तक लाइट और उद्घोषणा काम करेगा।
. ट्रेन एक सेकेंड में 1.3 मीटर की रफ्तार पकड़ लेगी।
. ट्रेन और ट्रैक स्टैंडर्ड गेज (1435 एमएम) की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed