फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fear of police brutality, the young man jumped from the third floor

पुलिस की बर्बरता का खौफ, थाने की तीसरी मंजिल से कूदा युवक

Wed, 13 Jan 2016 05:57 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
Fear of police brutality, the young man jumped from the third floor

पुलिस की बर्बरता का मामला अंबेडकर नगर थाने में सामने आया है। पुलिस की पिटाई से घबराए युवक ने थाने की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


युवक के शरीर में आधा दर्जन से ज्यादा फ्रैक्चर आए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के परिजनों ने मंगलवार सुबह थाने के सामने प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि सिपाही ने छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंघावा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

पंकज को थाने बुलाया गया

Fear of police brutality, the young man jumped from the third floor

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवक का नाम पंकज (24) है। वह दक्षिणपुरी में रहता है और किराने की दुकान चलाता है और घर में इकलौता कमाने वाला है।

पंकज के मामा के लड़के विकास ने बताया कि पहले पंकज के पास तीन बार कोरियर ब्वॉय का फोन आया और कोरियर लेने दुकान के पास बुलाया।


पंकज का नौकर कोरियर लेने गया तो वहां कोई नहीं मिला। पंकज के पास चौथी बार फिर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह अंबेडकर नगर थाने से बोल रहा है। पंकज को थाने बुलाया गया। पंकज अपनी माता को लेकर सोमवार शाम को थाने पहुंच गया। थाने में सिपाही राजकुमार मिला।

इतना डर गया था कि उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी

Fear of police brutality, the young man jumped from the third floor

उसने पंकज की माता को ये कहकर वापस भेज दिया कि पंकज से कुछ देर पूछताछ करेंगे और घर भेज देंगे। पंकज ने कहा कि सिपाही ने उसकी डंडे और लात-घूसों से पिटाई की। उसे धमकी दी कि उसकी रात भर पिटाई की जाएगी।


इसके बाद सिपाही राजकुमार पंकज को कमरे में छोड़कर खाना खाने चला गया। पंकज इतना डर गया था कि उसने थाने की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

पीसीआर वैन ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिसकर्मियों ने पंकज पर बयान बदलने का भी दवाब डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed