{"_id":"27af903aa1d3b4d54f288787d5531b36","slug":"fear-of-homework-3-children-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क के डर से घर छोड़ भागे 3 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क के डर से घर छोड़ भागे 3 बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Mar 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव एक्सप्रेसवे स्थित राजीव कॉलोनी की सतलुज विद्या मंदिर स्कूल से गायब हुए तीनों स्कूली छात्र लौट आए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों छात्र होमवर्क करने के डर से निकल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। करीब चार दिन पहले राजीव कॉलोनी स्थित सतलुज विद्या मंदिर स्कूल की सातवीं कक्षा के तीन छात्र गायब होने के बाद उनके परिजनों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
पढ़ें: वैन के नीचे आ गईं तीन बच्चियां, एक की मौत
परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों छात्रों को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में तीनों छात्रों ने कबूला कि होमवर्क के डर से बिना बताए घर से चले गए थे।