पिता ने की अश्लील हरकत, मां ने छोड़ा साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां 14 वर्षीय किशोरी ने पिता पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता चार साल से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे।
इस बारे में उसने मां और भाई से बात की, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। नौ दिसंबर की रात जब वह सो रही थी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया। इसके बाद वह तनाव में आ गई थी। अगली सुबह जब वह स्कूल गई तो उसकी अध्यापिका ने परेशानी का कारण पूछा। इस पर उसने आपबीती बता दी।
जब उसने स्कूल में इसकी जानकारी अध्यापिका को दी। स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दे दी। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल नाबालिग को चाइल्ड लाइन कस्टडी में रखा गया है।
चाइल्ड हेल्पलाइन की इंचार्ज सुनीता ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस से शिकायत की गई। बच्ची को वापस घर ले जाने के लिए उसकी मां और भाई ने संपर्क नहीं किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सीमा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
ऐसे ‘पिता’ से कौन बचाए
लोगों की विकृत होती मानसिकता और संस्कृति से कोसों दूरी रिश्तों को भी तार-तार कर रही है। आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं पर हाय तौबा मचाने वाले इस समाज की बहू-बेटियां अपने घर के अंदर भी महफूज नहीं हैं। मार्च से अब तक छह ऐसे मामले पुलिस डायरी का हिस्सा बन चुके हैं जिनमें अपनों ने ही आबरू पर हाथ डाला।
ये तो ऐसे मामले हैं जहां बेटियों ने हिम्मत दिखाई और मामला सामने आ पाया। जबकि हकीकत ये है कि अधिकांश घरों में होने वाले दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाएं समाज के डर से सामने ही नहीं आ पातीं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अपनों की दूषित मानसिकता से बेटियों को कौन बचाएगा। बेटियों को घर से निकलने के बाद जो संघर्ष और आबरू बचाने की जद्दोजहद है उसकी तो बात ही छोड़ दीजिए।
इस साल की प्रमुख वारदातें:
29 अक्तूबर: बल्लभगढ़ क्षेत्र में सौतले बाप ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया।
27 सितंबर- एक महिला के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा रेप किए जाने का केस सामने आया।
26 जून - नहर पार एक कॉलोनी में पांच साल की सौतेली बेटी के साथ रेप करने का मामला।
24 मार्च - पिता व उसके दोस्तों पर बेटियों को अश्लील फिल्म दिखाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया।
15 मार्च - सूरजकुंड क्षेत्र में महिला ने मौसेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप।
01 मार्च - सरस्वती कॉलोनी में छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।