फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father throws two year old son from third floor and then himself also jumped in delhi

Delhi: दिल्ली में पत्नी ससुराल साथ नहीं गई तो दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से फेंका, खुद ने भी लगाई छलांग

Sat, 17 Dec 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Dec 2022 11:00 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कालकाजी इलाके में पत्नी ससुराल साथ नहीं गई तो युवक ने अपने दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। फिर आरोपी ने खुद भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
father throws two year old son from third floor and then himself also jumped in delhi
अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Suicide Attempt Case: दक्षिण पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने इकलौते दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसके बाद आरोपी खुद भी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। 
विज्ञापन


दोनों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी। इस बात से आरोपी गुस्से में था, कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात तकरीबन 12:00 बजे कालकाजी के सर्वोदय कैंप की है। ओखला में रहने वाले मानसिंह की कुछ साल पहले सर्वोदय कैंप में रहने वाली नगीना के बेटे की बेटी पूजा से शादी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति शराब पीने का आदी
मानसिंह शराब पीने का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता है। इस कारण उसकी पत्नी पूजा से बनती नहीं थी। पूजा ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार रात आरोपी मानसिंह शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचा। उसने पूजा को घर जाने के लिए बोला। 
 

बेटे को तीसरी मंजिल से फेंकने के बाद खुद भी कूदा

 पूजा ने घर जाने से मना कर दिया तो आरोपी अपने बेटे आदित्य (2) को तीसरी मंजिल पर अपने बेटे आदित्य को तीसरी मंजिल पर ले गया और उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी खुद भी मंजिल से नीचे कूद गया। बेटे आदित्य व मान सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। 

दोनों एम्स के ट्रामा सेंटर में आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मानसिंह को काफी चोटें लगी हैं और बेटे की हालत बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नगीना पहले अवैध शराब बेचने का काम करती थी। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दहशत के वो पल: सो रहे थे तीनों कर्मचारी...नहीं सुन सके मौत की दस्तक, साथी ने कुछ ऐसे सुनाई खौफ की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed