{"_id":"577275594f1c1b691679ba13","slug":"father-son-s-death-from-being-hit-by-the-train-the-younger-son-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic
जीआरपी थानाक्षेत्र में मलेरना पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन साल का एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल तीन साल के बच्चे को आरपीएफ ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। मरने वाला युवक बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
भागलपुर, बिहार निवासी बलराम (32) बालाजी स्कूल के पास किराए के मकान में पत्नी वंदना, छह साल का बेटा ओम और तीन साल का बेटा हंसराज के साथ रहता था।
वह घरों में टीओपी का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बलराम पत्नी वंदना से बच्चों को सिटी पार्क में घुमाने की बात कहकर घर से निकला था।
संदिग्ध परिस्थितियों में वह बच्चों को लेकर मलेरना पुल के पास पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आने से बलराम और उसके छह साल के बेटे ओम की मौत हो गई जबकि तीन साल का बेटा हंसराज घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। आरपीएफ कर्मी हरीश कुमार घायल हंसराज को लेकर बीके अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। बलराम ने वर्ष 2006 में वंदना से प्रेम विवाह किया था। जीआरपी चौकी प्रभारी सोहनपाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।