फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father shoots dead his seven year old daughter in Delhi

'गुन्नू' का गुनाह क्या था?: टीवी देख रही सात साल की बेटी को पिता ने मारी गोली, पुलिस से बचने के लिए शव दफनाया

Thu, 25 Jul 2024 09:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 09:04 PM IST
सार

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Father shoots dead his seven year old daughter in Delhi
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त गुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद बेटी के शव को आनन-फानन में वजीराबाद ले जाकर दफना दिया। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अवैध पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। गोली टीवी देख रही उसकी बेटी गुन्नू को लग गई। वह उसे लेकर पास के क्लीनिक में गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह शव को लेकर घर आ गया और फिर उसे लेकर वजीराबाद इलाके में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को दफनाए गए शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपी की मदद करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर गांव में रहने वाला दीपक ने अपनी सात साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस दीपक के घर पर पहुंची। शुरूआत में परिवार ने घटना होने से इंकार किया, लेकिन उसकी सात साल की बेटी गुन्नू के बारे में पूछताछ करने पर सच सामने आ गई। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कमरे से कई साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वजीराबाद यमुना नदी के पास से बच्ची का दफनाया गया शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गुन्नू के सिर पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि दीपक एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी पर हत्या का प्रयास और मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed