{"_id":"58fde9bf4f1c1b876dc0c252","slug":"father-of-homeopath-doctor-honeyman-birth-day-celebrated-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथी के जनक डॉ. हनिमैन का जन्मदिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथी के जनक डॉ. हनिमैन का जन्मदिवस मनाया गया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्योपैथी के जनक डॉ. हनिमैन का जन्म दिवस सोमवार को होम्योपथी दिवस के रूप में मनाया गया। सेक्टर 11 स्थित अग्रवाल सेवा सदन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में फरीदाबाद, पलवल और गुडग़ांव के 70 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सक और उनके परिवार शरीक हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत काउंसिल ऑफ होम्योपैथी सिस्टम ऑफ मेडिसिन, हरियाणा के चेयरमैन डॉ. हरप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। डॉ. शर्मा ने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में छोटी से लेकर लाइलाज बीमारियों का इलाज है।
विज्ञापन
जरूरत है कि इस पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने होम्योपैथी और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए डॉ. गीता सक्सेना, डॉ. पवनीश अग्रवाल, डॉ. सोनिया चक्रवर्ती और डॉ. केएस वर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
होम्योपैथिक डॉक्र्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल ने होम्योपैथी चिकित्सकों से अपील की वह अधिक से अधिक स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को इसका लाभ पहुंचाएं। डॉ. हर प्रकाश शर्मा और डॉ. वसुधा वत्स (रजिस्ट्रार-सीओएचएसएम हरियाणा) ने अपील की कि चिकित्सक होम्योपैथी की ही प्रेक्टिस करें और जिन्होंने रजिस्ट्रेश्न नहीं करवाया है वह रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही प्रेक्टिस शुरू करें।
कार्यक्रम में डॉ. दिलीप अग्रवाल, डॉ. विनोद मदान, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. आरएस चांदना, डॉ. विनोद त्यागी, डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. विनोद सांगवान, डॉ. अरविन्द सूद, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. ललित अग्रवाल और महासचिव डॉ. सिमरन कौर शामिल रहे।