फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of a girl suffering from rare disease pleads pm modi to help him in curing daughter

पीएम सर, मेरी गुड़िया की जान बचा लो, वह नीली पड़ रही है

Wed, 05 Dec 2018 09:36 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
father of a girl suffering from rare disease pleads pm modi to help him in curing daughter
दिल की बीमारी से पीड़ित अनन्या - फोटो : अमर उजाला

पीएम सर, मेरी गुड़िया को नया जीवन दे दो। बेचारी जन्म के साथ ही बीमार है, उसे न उत्तर प्रदेश में इलाज मिला और न रायपुर में। न मुंबई के डॉक्टरों ने इलाज दिया और अब एम्स भी 2020 से पहले ऑपरेशन नहीं कर रहा। उसके रक्त में ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण नीली पड़ती जा रही है, अपनी मासूम के आगे बेबस हूं, आप ही मदद करो।

विज्ञापन


मोदी सरकार का आयुष्मान भी नहीं मिल पा रहा, क्योंकि इस पिता के पास आयुष्मान भारत का कार्ड नहीं है। ये दर्द यूपी के फैजाबाद निवासी लाल बहादुर यादव का है, जो एक साल से अपनी बिटिया को लेकर सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


15 नवंबर, 2017 को जन्मी अनन्या दुर्लभ बीमारी पल्मोनरी अट्रीश (मार्ग रोध) से ग्रस्त है। गर्भ में रहते हुए उसके दोनों हार्ट वॉल्व विकसित नहीं हो सके। आमतौर पर भारत में ऐसी बीमारी के साथ जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या बेहद कम है, लेकिन इनकी जान बचाना उससे कई ज्यादा मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर का कहना है कि उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वे निजी अस्पताल में जाकर 10 से 15 लाख रुपये खर्च कर बेटी का ऑपरेशन करा सकें।

क्या है बीमारी
पल्मोनरी अट्रीश (मार्ग रोध) ऐसी बीमारी है, जिसमें दिल से फेफड़े के बीच रक्त पहुंचाने वाली धमनी सिकुड़ी होती है। इसके कारण रक्तसंचार की प्रक्रिया अवरोधित होती है और रक्त में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसके कारण शिशु की बाहरी त्वचा नीली पड़ने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed