{"_id":"1a4b495c70e590d09d3cab1a3e062f9f","slug":"father-murdered-a-man-after-molestation-of-his-daughter-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ करने वाले की बाप ने ली जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ करने वाले की बाप ने ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 01 Apr 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के बसई रोड स्थित मेटल कंपनी में गला दबाकर हुई गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने खुलासा किया। आरोपी के मुताबिक मृतक गार्ड ने उसकी पांच वर्षीय बेटी से अशर्ील हरकत की इसी का बदला लेने के लिए उसने सिक्योरिटी गार्ड का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बसई रोड स्थित टेक्नोमिक इंजीनियर शीट मेटल कंपनी में कार्यरत प्रवीण नामक युवक अपने परिवार के साथ एक कमरे में रहता था। कंपनी की शिफ्ट खत्म होने के बाद चाबी उसी के पास रहती थी। रात आठ बजे सिक्योरिटी गार्ड के ड्यूटी पर आने पर उसे चाबी दे देते थे। आरोपी के मुताबिक कुछ दिनों पहले उसकी पांच वर्षीय बेटी मृतक बिजेंद्र सिंह को चाबी देने गई इस दौरान उसने बच्ची के साथ अशर्ील हरकत की।
विज्ञापन
इस घटना की जब उसे जानकारी मिली तो वह क्रोधित हो गया और बदला लेने की नियत में गार्ड पर नजर रखने लगा। 29 मार्च को सिक्योरिटी गार्ड बिजेंद्र जब ड्यूटी के लिए पहुंचा। उसके बाद देररात को उसने मौका देखकर तौलिए से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के घटनाक्रम के बारे में सिर्फ उसे ही जानकारी थी। इसके चलते उसे इसका खुलासा होने की आशंका भी नहीं थी।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस की सख्ताई व वैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में वह टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने रेवाड़ी निवासी आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि गार्ड की हत्या करने के बाद उसने मृतक के शरीर पर कई बार लोहे की पत्ती से वार भी किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को बीती देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।