फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father misbehaved with 13-year-old daughter in sahibabad

पिता ने 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, मौसी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 24 Jul 2019 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Father misbehaved with 13-year-old daughter in sahibabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पत्नी की मौत के बाद पिता द्वारा 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला तीन साल पुराना लिंक रोड थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने दो सप्ताह पहले दिल्ली में रहने वाली मौसी को घटना बताई। मौसी ने दिल्ली के सीमापुरी थाने में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां से मामला लिंक रोड थाने को ट्रांसफर हुआ है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पिता लगातार दुष्कर्म करता रहा है।

विज्ञापन


लिंक रोड थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में बेटी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी दिल्ली की एक कॉलोनी में रहता था। पत्नी की 2009 में मौत हो गई थी। पत्नी के देहांत के बाद से पिता 13 वर्षीय बेटी के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी बहन के पास रह रहा था। 
विज्ञापन


किशोरी ने आरोप लगाया है कि करीब तीन साल पहले पिता ने दुष्कर्म किया था। उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। छोटे भाई ने भी देख लिया था। इस पर पिता ने दोनों की पिटाई भी की थी। डेढ़ साल पहले किशोरी दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली मौसी के यहां चली गई। दो सप्ताह पूर्व पीड़िता ने मौसी को घटना की जानकारी दी। मौसी ने पिता के खिलाफ दिल्ली के सीमापुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद बुधवार को यह मामला दिल्ली से ट्रांसफर होकर लिंक रोड थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान का कहना है कि पीड़िता की बुआ या अन्य परिवार वालों ने उस वक्त कोई शिकायत नहीं दी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला तीन साल पहले का है, ऐसे में जांच करना चुनौती है। आरोपी पिता फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed