फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father left her 6 month old daughter to die on noida road, poliuce send her to child care centre

6 माह की मासूम बेटी को सर्दी की रात में सड़क पर मरने के लिए छोड़ गया बेरहम पिता

Sat, 30 Dec 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 30 Dec 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
father left her 6 month old daughter to die on noida road, poliuce send her to child care centre
प‌िता ने इस बच्ची को अकेला छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

देश में नारी सशक्तीकरण और बेटियों को बढ़ावा देने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, बावजूद बेटियों को लेकर कुछ लोगों की मानसिकता में कोई फर्क नहीं आ रहा। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार दोपहर को थाना सेक्टर-24 में सामने आया।

विज्ञापन


यहां एक पिता ने अपनी छह माह की बच्ची को मरने के लिए सड़क पर दो गाड़ियों के बीच छोड़ दिया। उक्त व्यक्ति की पहले से दो बेटियां हैं। पुलिस ने बच्ची को ‘चाइल्ड लाइन’ संस्था के जरिये शेल्टर होम में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12 के बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार दोपहर को छह माह की एक बच्ची लावारिस हालत में सड़क पर दो कारों के बीच में पड़ी मिली थी। बच्ची के साथ एक पर्ची रखी थी, जिस पर लिखा था कि वह अनाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भगवान ही उसका मालिक है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था ‘चाइल्ड लाइन’ को सूचना दी।

अब शेल्टर होम में है बच्ची

father left her 6 month old daughter to die on noida road, poliuce send her to child care centre

संस्था ने बच्ची को अपने सुपुर्द लेकर एक शेल्टर होम में रखवा दिया। शुक्रवार दोपहर को बच्ची के दादा ईश्वर पुलिस व संस्था के पास पहुंचे। उन्होंने बच्ची को ले जाने की बात कही, लेकिन बाल कल्याण अधिकारी ने बच्ची सौंपने की अनुमति नहीं दी। बाल कल्याण समिति ने चाइल्ड लाइन को बच्ची के माता-पिता का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

बच्ची के दादा ईश्वर ने बताया कि उसका बेटा सुजीत और बहू कोंडली (दिल्ली) में रहते हैं। सुजीत एमसीडी में काम करता है। उसकी पहले से दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी भी दादा के  पास ही रहती है। ईश्वर ने बताया कि उनकी बेटे से बात नहीं होती है। वह दोनों दिल्ली में अलग रहते हैं।

शुक्रवार सुबह उन्हें पोती के लापता होने का पता चला, तो उन्होंने नोएडा पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार, सुजीत का मोबाइल फिलहाल बंद है और वह घर पर नहीं है। उसकी पत्नी को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं है। शनिवार को बाल कल्याण समिति के लोग बच्ची के माता-पिता के घर जाकर जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed