फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father-in-law was murdered by writing name on the bullet, arrested after a year

Delhi NCR News: गोली पर नाम लिखकर कर दी थी ससुर की हत्या, एक साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
बदला लेने के लिए तीन गोलियों पर लिखा था पत्नी, ससुर और साले का नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में एक युवक ने हत्या करने के इरादे से पिस्टल की गोली पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। इसके बाद वह तीनों की हत्या करने ससुराल पहुंच गया। साला और पत्नी उसे वहां नहीं मिले, लेकिन ससुर मौजूद थे। वह ससुर को गोली मारकर भाग गया था। करीब दो माह बाद ससुर दिलेराम की मौत हो गई। एक साल तक आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। अब आरोपी प्रेमपाल निवासी गांव सत्यवान बुजुर्ग, शांहजहांपुर, यूपी (34) को अपराध शाखा ने साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 18 मार्च, 2024 को सीलमपुर के गौतमपुरी में दिलेराम नामक व्यक्ति को गोली मारने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दिलेराम को दामाद प्रेम पाल पीछे से गोली मारकर भागा है। दिलेराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच दो माह बाद दिलेराम की मौत हो गई। प्रेमपाल लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। अदालत ने 6 जून, 2024 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस से बचने के लिए प्रेमपाल ने मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और बैंक का इस्तेमाल नहीं किया। स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश करती रही। इस बीच टीम को पता चला कि वह साहिबाबाद आने वाला है। पुलिस ने शनिवार को उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

साले और ससुर ने की थी पिटाई, परिजनों के कहने पर पत्नी चली गई थी मायके
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो गए थे। उसकी पत्नी मायके वालों के कहने पर चलती थी। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। एक दिन उसके ससुर और साला घर पहुंचे और उसकी पिटाई की। बाद में वह अपनी बेटी को भी साथ ले गए। प्रेम पाल ने तीनों की हत्या की योजना बनाई। उसने एक पिस्टल व तीन गोलियों का इंतजाम किया। तीनों गोलियों पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। वारदात वाले दिन वह तीनों की हत्या के इरादे से ससुराल पहुंचा था। वहां न तो पत्नी और न ही साला मिला। वह ससुर को गोली मारकर फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed