फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father in law and brother in law arrested for fatally attacking son in law in Delhi s Nihal Vihar

बहू ने बेटे को किया पराया: पति मां-बाप से मिला तो गई मायके पत्नी, फिर ससुरालियों ने नुकीले हथियार से किया वार

Mon, 09 Oct 2023 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी पीड़ित के ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father in law and brother in law arrested for fatally attacking son in law in Delhi s Nihal Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मनमुटाव होने पर महिला के परिजनों ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के ससुर और साले ने उसकी लात घूंसों से पिटाई करने के बाद उसपर नुकीले हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी पीड़ित के ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। पीड़ित की पहचान शहजाद के रूप में हुई।

विज्ञापन

वह अपनी पत्नी रुकसार के साथ निहाल विहार इलाके में रहता हैं और पश्चिम विहार में जिम ट्रेनर का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ज्वालापुरी इलाके में रहते हैं। उसकी पत्नी उसे अपने माता-पिता के पास जाने से रोकती थी। उसकी मां की तबीयत खराब थी। 23 सितंबर को वह अपनी मां से मिलने के लिए ज्वालापुरी चला गया। इस की भनक लगते ही उसकी पत्नी ज्वालापुरी पहुंच गई। जहां उनके बीच कहासुनी हो गई। पत्नी गुस्से में आकर अपने मायके चली गई। अगले दिन रुकसार अपने परिवार को लेकर निहाल विहार स्थित घर आ गई। उस दौरान वह घर में मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसकी रुकसार के पिता रफीक और भाई कबीर से कहासुनी हो गई। उनलोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी कमर में नुकीले हथियार से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी और उसके परिवार के सभी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन दोनों पिता-पुत्र फरार थे। रविवार को पुलिस को उनके घर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed