{"_id":"d13737e36e2f58896ee198ca742397bc","slug":"father-arrested-in-the-murder-of-two-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों का हत्यारा पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटियों का हत्यारा पिता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के दादरी में एस्कॉर्ट कॉलोनी में दो बेटियों को जहर खिलाकर मारने के आरोपी पिता राहुल को दादरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 9 अगस्त को राहुल ने घरेलू परेशानी के चलते अपनी बेटियों रिया और प्रिया को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया था।
परिजनों ने तीनों को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान दोनों बेटियों की मौत हो गई, जबकि राहुल बच गया।
इसके बाद से वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर समय गुजार रहा था। बुधवार को जब राहुल अपने घर पहुंचा तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।