फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father and two daughters sleeping in farm houses burnt to death

खेत में बने घर में सो रहे पिता व दो बेटियों की जलकर मौत

Mon, 16 Jan 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Father and two daughters sleeping in farm houses burnt to death
खेत में बने मकान में आग बुझाने के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

थाना सदर के डीग गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शनिवार की रात खेत में बने मकान में सो रहे पिता व दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी बुरी तरह से झुलस गई है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर आग से झुलसी महिला का आरोप है कि पति ने ही उसकी बेटियों को जलाकर मार डाला और खुद भी आग लगा ली।
विज्ञापन


पति उसे भी मारना चाहता था। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और महिला के बयान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्यदेव का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Father and two daughters sleeping in farm houses burnt to death
आग बुझने के बाद दुर्घटनास्‍थल पर पहुंचे गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार राजस्थान के दौसा जिले के गांव मिलकीपुर निवासी 35 वर्षीय धन सिंह, पत्नी ललिता, 4 वर्षीय बेटी सविता और 2 वर्षीय बेटी बेनामी के साथ डीग गांव में खड़क सिंह के खेत पर बने एक पक्के मकान में रहता था।


दंपत्ति मोहना भट्टे पर ईंट निकासी की मजदूरी करते थे। बताया जाता है कि पांच साल पहले दोनों यहां आए थे। दोनों बेटियां यहीं पैदा हुई थी। महिला के मुताबिक धन सिंह शराब पीने के आदी था।


शनिवार की शाम शराब के नशे में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात में खाना खाने के बाद दंपत्ति और दोनों बेटियां सो गए। ठंड से बचने के लिए धनसिंह ने अंगीठी भी जला रखी थी।

Father and two daughters sleeping in farm houses burnt to death
दुर्घटनास्थल जहां एक रात पहले आग लगने से पिता और दो बेटियों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
​देररात संदिग्ध परिस्थितियों में धनसिंह और दोनों बेटियों की जलकर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ललिता बुरी तरह से झुलस गई। जांच अधिकारी सत्यदेव का कहना है कि ललिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पति धन सिंह शराब के नशे में उठा और दोनों बेटियों को आग लगा दी।


इसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। इसी आग में ललिता बुरी तरह से झुलस गई। किसी तरह बचकर ललिता ने कुछ दूर रहने वाले गुलेशर के परिवार को दी।


गुलशेर ने सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के जले शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक घर में कोई ऐसा ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला जिससे आग लगाई जा सके । पुलिस को अंगीठी जरूर मिली। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।


जांच अधिकारी को मृतक की पत्नी ललिता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर ही पुलिस अभी केस दर्ज कर रही है। मेरी नजर से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर ऐंगल से घटना की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएगा आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed