फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father and son were killed for not returning the car and money, accused arrested in Okhla

Delhi NCR News: कार व पैसे नहीं लौटाने पर ली थी पिता-पुत्र की जान, ओखला में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
तारा अपार्टमेंट अलकनंदा में दिल्ली दोहरा हत्याकांड : वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी तक बरामद नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद असद को ओखला एरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। उसने पैसे व होंडा सिटी कार नहीं लौटने पर पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी। साथ ही बचाव में आए उनके भतीजे राहुल को घायल कर दिया था। आरोपी ने पिता-पुत्र की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची थी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी होेंडा सिटी से ओखला इलाके में छिपा था और दिल्ली बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद नहीं कर सकी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर साकेत के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई, जहां सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया था। अतिरिक्त पुलित उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि जांच करने पर चिकित्सकों ने राकेश सूद और करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल घायल अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन

ये भी माना जा रहा कारण : दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि असद ने मृतक पिता-पुत्र से करीब पांच-छह महीने पहले होंडा सिटी कार पांच लाख रुपये मे खरीदी थी। असद ने पैसे भी दे दिए थे। मगर बाद में पिता-पुत्र ने कार वापस ले ली थी। साथ ही असद को उसके पैसे भी नहींं लौटाए थे। इस कारण उसने इनकी हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था : आरोपी असर लंबा वाला बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था। वारदात वाले दिन उसे पिता-पुत्र व राहुल घर के बाहर मिल गए। पहले तो इनमें पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही इन्होेंने असद को घक्का-मुक्की की। इस पर असद ने तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसने पिता को आठ-10, पुत्र को 6 से 7 और राहुल को एक चाकू मारा था।
घटनास्थल पर फिर आया था : पड़ोसियों ने कहा कि असद इलाके में फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह पैसे देने की एवज में चीजें गिरवी रखता और फिर चीज को लौटाता नहीं है। तीनों पीड़ितों पर हमला करने के बाद ये एक मिनट बाद मौके पर आया और वहां कुछ चीज उठाकर ले गया था। आरोपी के खिलाफ संगम विहार थाने में 2005 में भी मामला दर्ज किया गया था। काफी समय पहले इसने देशबंधु कॉलेज में दिल्ली पुलिस के सब-इंंस्पेक्टर के साथ मारपीट की थी।

आप नेता ने की टिप्पणी : इसी बीच, आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तारा अपार्टमेंट, अलकनंदा को दक्षिण दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी माना जाता था। सुषमा स्वराज और कई सांसद वर्षों तक वहां रहे थे। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article