फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father and son raped with innocent in delhi.

चोरी का इल्जाम लगाकर पिता-पुत्र करते रहे बच्ची से रेप

Sat, 10 Jan 2015 01:04 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
father and son raped with innocent in delhi.

नई दिल्ली के करावल नगर में 20 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर एक मकान मालिक व उसका 15 साल का बेटा नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन


बेटी के चोरी करने की बात की भनक लगने पर मां ने उससे पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने खुलासा किया कि मकान मालिक व उसका बेटा गलत आरोप लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था और उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद करावल नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ करावल नगर निवासी अशोक के घर में तीन साल से किराये पर रह रही है।

खुलासे के बाद भी कहते रहे बच्ची ने की है चोरी

father and son raped with innocent in delhi.

अशोक ने बच्ची पर 20 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मां ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने मां को बताया कि अशोक व उसके बेटे ने कुछ माह पहले रुपये चुराने का आरोप लगाया और दुष्कर्म करते रहे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका खुलासा होने के बावजूद दोनों पिता-पुत्र बच्ची पर चोरी का आरोप लगा रहे थे।


बच्ची की मां ने बृहस्पतिवार रात इसकी शिकायत करावल नगर थाने में की। पुलिस ने बताया कि पहले तो यह मामला संदिग्ध लगा। लेकिन जब बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई तो आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मकान मालिक के नाबालिग बेटे को सुधार गृह भेज दिया है। जबकि अदालत में पेशी के बाद आरोपी मकान मालिक को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed