{"_id":"6a16156c2660e9a07d0f07c3","slug":"father-and-son-die-in-a-road-accident-in-rabupura-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकराई बाइक, पीछे से आ रही कार ने पिता-पुत्र को रौंदा; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकराई बाइक, पीछे से आ रही कार ने पिता-पुत्र को रौंदा; मौत
Wed, 27 May 2026 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 May 2026 03:19 AM IST
सार
हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रबूपुरा थाना क्षेत्र के चचूरा-दनकौर मार्ग पर मंगलवार को बाइक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चलाते समय बेटे ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी ओमप्रकाश (50) अपनी पत्नी देवेंद्री (48) और पुत्र अनिल (21) के साथ मंगलवार को अपने बहनोई के घर ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बझेड़ा गांव गए थे। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर दनकौर से अलीगढ़-टप्पल की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी चचूरा-दनकौर मार्ग पर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दाैरान डंपर से टकरा गए। बाइक टकराने के कारण पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को रौंद दिया। दंपती और उनके पुत्र के गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
पिता और पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर रबूपुरा थाना क्षेत्र और बुलंदशहर के काकोड़ की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रेटर नोएडा के कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया है।
कार की तलाश जारी
डंपर से टकराने के बाद जब दंपती और उनका बेटा जब जमीन पर गिरे तो वह मामूली घायल हुए थे। लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर आरोपी कार की तलाश में जुटी है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। महिला का इलाज जारी है। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
-श्याम बाबू शुक्ला, थाना प्रभारी, रबूपुरा