{"_id":"62c8e37157d5641d470b2585","slug":"fatehpuri-masjid-shahi-imam-mufti-mukarram-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती मुकर्रम को धमकी: फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती मुकर्रम को धमकी: फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 09 Jul 2022 07:39 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:39 AM IST
सार
धमकी देने वाले कौन है और किस संगठन के हैं इस बारे में शाही इमाम ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस इनके लैंडलाइन नंबर की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तरी जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शुक्रवार शाम तक किसी को पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
इस बाबत जब शाही इमाम से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम ने अपनी शिकायत में कहा है कि धमकी देने वाले ने उनके लैंडलाइन नंबर पर दो बार फोन किया था। पहला फोन पांच जुलाई को और दूसरा सात जुलाई को आया था। शाही इमाम की शिकायत पर लाहौरी गेट थाने में जान से मारने की धमकी देने का मामला कर लिया गया है।
विज्ञापन