फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fastag biggest drawback now consumer paying full toll tax earlier get 75 percent concession

फास्टैग से पहले चालकों को मिलती थी 75 फीसदी की छूट, अब देना पड़ रहा पूरा टोल टैक्स

Thu, 05 Dec 2019 12:37 PM IST
Trainee Trainee ब्यूूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 05 Dec 2019 12:37 PM IST
सार

  • फास्टैग के मासिक पास को लेकर वाहन चालक असमंजस में
  • टोल पर वाहन चालकों को मिलती थी 75 फीसदी छूट, अब देना पड़ रहा पूरा टैक्स

विज्ञापन
Fastag biggest drawback now consumer paying full toll tax earlier get 75 percent concession
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पासटैग का प्रयोग करने वाले वाहन चालक अब पासटैग को लेकर असमंजस में हैं। पासटैग में टोल राशि पर मिलने वाली छूट उन्हें मिलेगी अथवा नहीं इस पर संशय दूर करने के लिए वाहन चालक टोल प्रबंधन के पास पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


वाहन चालकों का कहना है कि पास्टैग को फास्टैग में तब्दील करवाने के बाद उन्हें पूरा टोल देना पड़ रहा है। रोजाना टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों ने टोल भुगतान के लिए पासटैग बनवाया हुआ है। 
विज्ञापन


पासटैग बनवाने के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान करते थे। इससे वाहन चालकों को टोल भुगतान में 75 फीसदी तक की छूट मिल जाती थी। टोल प्रबंधन इसके लिए अलग पास जारी कर देता था जिसे चालक अपने वाहनों पर चस्पा कर देते थे। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल का भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों ने अब फास्टैग अपने वाहनों पर तो लगा लिया है, लेकिन इस फास्टैग में उन्हें पासटैग जैसी सुविधा कैसे मिलेगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल रही है। पासटैग समाप्त कर फास्टैग से भुगतान करने वाले वाहन चालकों को टोल का पूरा भुगतान करना पड़ रहा है।

प्रतिदिन 130 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है

Fastag biggest drawback now consumer paying full toll tax earlier get 75 percent concession
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

वाहन चालक संजीव ने बताया कि उन्होंने पासटैग बनवाया हुआ था। 735 रुपये देकर पूरे महीने वह टोल से आवागमन करते थे। फास्टैग लगने के बाद उन्हें प्रतिदिन 130 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है।

फास्टैग से यह राशि कट रही है। चालक विरेंद्र ने बताया कि वह महीने में 15 दिन गुरुग्राम आते हैं। हर बार आने-जाने में 130 रुपए देने पड़ते थे। ऐसे में उन्होंने पासटैग बनवा लिया था। पासटैग समाप्त होने पर उन्होंने गाड़ी पर फास्टैग लगवा लिया, लेकिन अब उन्हें प्रत्येक चक्कर पर आने-जाने के 130 रुपए टोल पर खर्च करने पड़ रहे हैं।
 
लोगों को जागरूक करने के लिए 20 टोल कर्मियों को लगाया : प्रोजेक्ट हेड
 खेड़कीदौला टोल पर वाहन चालकों को फास्टैग के लिए जागरूक किया गया। खेड़कीदौला टोल के प्रोजेक्ट हेड राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि वाहनों के लिए फास्टैग लेन निर्धारित कर दी गई है। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 20 टोल कर्मियों को लगाया गया है। यह टोलकर्मी बिना फास्टैग लगाए वाहन चालकों को पीछे से ही नकद लेन की तरफ जाने व टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए वाहन पर फास्टैग लगवाने की अपील कर रहे हैं।

पासटैग को फास्टैग में तब्दील करवाने के लिए वाहन चालकों को टोल प्लाजा कार्यालय में आवेदन करना होगा। निर्धारित मासिक फीस जमा करवाने के बाद पासटैग में यह विकल्प सक्रिय कर दिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह भाटी, प्रोजेक्ट हेड, खेड़कीदौला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed