यूपीए ने हाइवे का कबाड़ा कर दियाः कृष्णपाल गुर्जर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से सांसद और अब केंद्रीय सड़क परिवहन व हाइवे तथा जहाजरानी का राज्य मंत्रालय संभालने वाले कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यूपीए सरकार के द्वारा खराब हाइवे को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में हाइवे सेक्टर की स्थिति बहुत खराब हुई है, जिसे सुधारना मेरी प्राथमिकता होगी। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए अच्छे हाइवे बनाना बहुत जरूरी है। गुर्जर ने यह बातें अपना मंत्रालय संभालने के बाद कही। उन्होंने बताया कि मंजूरी ना मिलने पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के कई हाइवे प्रोजेक्टस अभी रूके पड़े हैं।
दिल्ली को ट्रैफिक से निजात दिलाएंगे
हरियाणा के फरीदाबाद से जीतने वाले कृष्णपाल गुर्जर सूबे में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले सांसद हैं। गुर्जर ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता सुधारी जाएगी और कई और हाइवे बनाए जाएंगे।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कोशिश की जाएगी कि दिल्ली को ट्रैफिक से निजात मिले और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। सड़क सुरक्षा हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र होगा, जहां हमें ध्यान देने की जरूरत है। वहीं शिपिंग क्षेत्र में भी कई और नए प्रोजेक्ट शामिल किए जाएंगे।
गुर्जर हरियाणा के चौधरी बंसी लाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ट्रांसपोर्ट मंत्री रह चुके हैं साथ ही बीजेपी ने 2009 में उन्हें राज्य का अध्यक्ष बनाया था।