{"_id":"5fc7b2598ebc3e9bcd438f75","slug":"farmers-says-to-government-conven-special-session-of-parliament-to-repeal-agricultural-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सरकार से कहा- 'कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सरकार से कहा- 'कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएं'
Wed, 02 Dec 2020 08:57 PM IST
vivek shukla
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलानी चाहिए और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो राष्ट्रीय राजधानी की और सड़कों को अवरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता दर्शन पाल ने आरोप लगाया कि केंद्र किसान संगठनों में फूट डालने का काम कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र को संसद का विशेष सत्र बुलाकर करना चाहिए।'
विज्ञापन
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर केंद्र तीनों नए कानूनों को वापस नहीं लेगा तो किसान अपनी मांगों को लेकर आगामी दिनों में और कदम उठाएंगे।
संवाददाता सम्मेलन के पहले करीब 32 किसान संगठनों के नेताओं ने सिंघू बॉर्डर पर बैठक की जिसमें भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए।