फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers said in unison if the law is not returned they fight till the last breath

एक सुर में बोले किसान, कानून वापस नहीं तो अंतिम सांस तक चलेगी लड़ाई...

Sat, 05 Dec 2020 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
farmers said in unison if the law is not returned they fight till the last breath
सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान - फोटो : amar ujala

सिंघु बॉर्डर पर शनिवार को माहौल कुछ गर्म दिखाई दे रहा था। नए कृषि कानूनों को लेकर किसान काफी गुस्से में थे। उनका साफ तौर पर कहना था कि जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। किसान आखिरी सांस तक अपना संघर्ष जारी रखेगा। 

विज्ञापन


किसानों का कहना था कि कानून वापस न लिए जाने की सूरत में आठ दिसंबर को भारत बंद के अलावा किसान दिल्ली का घेराव भी करेंगे। हालात को देखते हुए बॉर्डर पर फिलहाल सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लोकल पुलिस के अलावा आरएएफ, सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा बल बॉर्डर पर तैनात हैं। जर्सी बैरियर लगाने के अलावा पांच जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


मेहमदपुर-जट्टा, पटियाला से आए किसान व भारतीय किसान यूनियन के सदस्य हाकिम सिंह ने बताया कि उनके गांव में हर घर से एक सदस्य की ड्यूटी बॉर्डर पर आने के लिए लगाई गई है। गांव से 25 ट्रैक्टर यहां आए हुए हैं। हर दूसरे दिन गांव से नए लोग यहां पहुंच जाते हैं, उसके बाद पहले वाले वापस गांव चले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाकिम का कहना है कि यदि सरकार जल्द ही कानूनों को वापस नहीं लेती है तो परिवार के सारे सदस्य दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इतनी संख्या में किसानों के आने के बाद पुलिस भी उनको दिल्ली में घुसने से रोक नहीं पाएगी। सोनीपत के किसान संदीप ने बताया कि सरकार खेती को खत्म करने पर तुली है। यदि किसानों को खत्म कर दिया जाएगा तो देश क्या खाएगा। सरकार ने यदि कानून वापस नहीं लिये तो किसान खेती करना ही छोड़ देगा। सरकार सोची-समझी साजिश के तहत जबरन सिस्टम में कॉरपोरेट घरानों को घुसा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed