फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers ready for talks if centre comes with a good proposal says protesting farmers

प्रस्तावों को ठुकराने के बाद बोले किसान- हम वार्ता को तैयार, बशर्ते सरकार तैयार करे ठोस प्रस्ताव

Wed, 23 Dec 2020 10:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 23 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers ready for talks if centre comes with a good proposal says protesting farmers
बॉर्डर पर डटे किसान - फोटो : अमर उजाला
वार्ता के लिए भेजे गए आमंत्रण के जवाब में किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों को गुमराह करने, लेटलतीफी और आंदोलन कमजोर करने के प्रयास बताते हुए कहा कि किसान बातचीत के लिए तैयार हैं। कृषि कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव को बार-बार भेजने की बजाय सरकार खुले मन से किसानों के सामने ऐसा ठोस प्रस्ताव रखे, जिसे एजेंडा बनाकर बातचीत का रास्ता अग्रसर हो सके। 
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के साथ तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार खुले मन के साथ आगे आए ताकि बातचीत से किसानों के इस मसले का हल निकल सके।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है। सभी संगठनों की राय के बाद ही कोई निर्णय लिए जाते हैं। इस पर सवाल उठाना सरकार का काम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि यह पत्र भी किसान आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास है। इसे अलगावादी और क्षेत्रीय रंग देने की कोशिश की जाती रही है। किसानों ने साफगोई से अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सरकार तिकड़म और चालाकी की कोशिश में है। 

योगेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश से किसान अब अस्तित्व की रक्षा के लिए मजबूर हो गए हैं। यादव ने कहा कि सरकार तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर है। सरकार ने चालाकी से इन बुनियादी आपत्तियों को महज कुछ संशोधनों के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। 

लेकिन किसान संगठन, किसी तरह के संशोधन के लिए राजी नहीं हैं। 9 दिसंबर को जो प्रस्ताव भेजे थे, वह पांच दिसंबर के मौखिक प्रस्ताव थे। इसे खारिज कर दिया फिर संशोधन की बात की जा रही है।
 

योगेंद्र यादव ने कहा कि एमएसपी पर भी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बात नहीं की गई है। इसमें वर्तमान खरीद प्रणाली का जिक्र किया गया। किसानों की मांग स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर एमएसपी की गारंटी है। अगर ऐसे कानून का प्रस्ताव भेजेंगे तो इसपर किसान विचार करेंगे। वायु गुणवत्ता अधिनियम पर प्रस्ताव खोखला है, जवाब देना हास्यास्पद है।

भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय महामंत्री युद्धवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने जिस तरह की प्रक्रिया अपनाई है, इसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि सरकार इसे लटकाना चाहती है। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए, इसे बहुत हल्के में ले रही है। 60 प्रतिशत जनता का प्रतिनिधित्व करता है किसान। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को किसानों की बात सुनकर ससम्मान इसका निराकरण करने की दिशा में पहल करनी चाहिए। 

मध्य प्रदेश के किसान नेता शिवकुमार कक्काजी ने कहा कि पांचवी बार हुई वार्ता के बाद किसानों ने कानूनों को मौत का फरमान बताते हुए निरस्त करने की मांग की। बावजूद इसके संशोधन के प्रस्ताव का कोई मतलब नहीं। ऐसे ही कानून लागू कर अमेरिका में अब दो फीसदी खेती रह गई है। सरकार जिद छोड़े, एमएसपी बड़ा विषय है। 

सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर बड़े मन के साथ किसानों के साथ एमएसपी सहित तीनों काले कानूनों को वापस लेना चाहिए। सरकार को एक अच्छा माहौल बनाना चाहिए। अच्छे माहौल में ही वार्ता हो पाएगी।

गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान बातचीत के लिए हर बार गए हैं और आगे भी जाएंगे। लेकिन सरकार इसके लिए खुले मन से तैयार हो। तीनों को रद्द करने के साथ सरकार एमएसपी की गारंटी दे। 

23 फसलों की 100 फीसदी खरीद पर मिले एमएसपी
किसानों ने कहा कि 17 लाख करोड़ की तो कुल फसल है, इसे बेचने पर 14-1500 करोड़ मिलेगा तो हमें ही नुकसान होगा। पूरे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को इसपर विचार किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed