किसान आंदोलन: 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्नदाता, कहा- संशोधन मंजूर नहीं
किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए अपने आंदोलन को तेज करने की बात कही है। इसी के तहत आज किसानोंं ने देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया है। इसके तहत कई टोल प्लाजा तो फ्री हो गए हैं, वहीं कई जगह पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। लोग आज भी अपने वाहन के साथ टोल प्लाजा पर कैश की लाइन में लगे देखे जा रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
किसानों को केले और बिस्किट बांट रहा रेहान
गाजीपुर बॉर्डर पर चार साल का रेहान अपने पिता के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों को केले और बिस्किट बांट रहा है। रेहान ने कहा कि मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। मैं पिछले 15 दिनों से यहां आ रहा हूंगाजीपुर बॉर्डर: रेहान (4साल) अपने पिता के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों को केले और बिस्किट बांट रहा है। रेहान के पिता, "मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। मैं पिछले 15 दिनों से यहां आ रहा हूं और मेरी 20,000 की सैलरी से जितना हो पाता है करता हूं। मेरे पापा ज़रूर मेरे इस काम से खुश होंगे।" pic.twitter.com/bbyn35KXrg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2020
चिल्ला बॉर्डर ट्रैफिक मूवमेंट के लिए खोला
चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-यूपी) प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रैफिक मूवमेंट के लिए खोल दिया है। एक किसान का कहना है, हमारे नेता आज रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री से मिले, हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारी मांगें पूरी होंगी, इसलिए हमने रास्ता खोला है।Farmers protesting at Chilla border (Delhi-UP) border has opened the border for traffic movement
— ANI UP (@ANINewsUP) December 12, 2020
"Our leader met Defence Minister and Agriculture Minister today, we have been assured that our demands will be fulfilled so we have opened the road," says a farmer. pic.twitter.com/9z0t3uOBg1
सिंघु बॉर्डर पर जिम
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर एक अस्थायी जिम स्थापित किया गया है। रूपनगर के जसप्रीत सिंह कहते हैं कि यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा है इसलिए हमने यहां एक जिम बनाने का फैसला किया। लोग अपनी सुविधा के अनुसार जिम जाते हैं।Delhi: A makeshift gym has been set up at Singhu (Delhi-Haryana Border) where farmers' protest entered 17th day today.
— ANI (@ANI) December 12, 2020
Jaspreet Singh from Rupnagar says, "It's part of our daily routine so we decided to set up one here. People visit the gym according to their convenience." pic.twitter.com/aE7l0E6hz7
चिल्ला और गाजीपुर सीमाएं बंद: दिल्ली पुलिस
किसानों के विरोध के कारण नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली के लिए यातायात के लिए चिल्ला और गाजीपुर सीमाएं बंद हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा और भोपरा बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली आने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।Chilla & Ghazipur borders are closed for traffic from Noida & Ghaziabad to Delhi due to farmers protests. People are advised to take an alternate route for coming to Delhi via Anand Vihar, DND, Apsara & Bhopra borders: Delhi Traffic Police
— ANI (@ANI) December 12, 2020
राजनाथ सिंह ने की भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं से मुलाकात की।Delhi: Defence Minister Rajnath Singh met leaders of Bharatiya Kisan Union (Bhanu) today. pic.twitter.com/R7Wha3dlle
— ANI (@ANI) December 12, 2020
किसानों ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा: तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा के प्रगतिशील किसान नेताओं ने मुझसे मुलाकात की और उन्होंने हस्ताक्षर के साथ तीन कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया कि ये कानून उन्हें कैसे लाभ पहुंचा रहे हैं।Progressive farmer leaders from Haryana met me & submitted a memorandum with their signatures supporting the three farm laws. They also shared their experiences on how these laws are benefitting them: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar https://t.co/HPQEsbQc6D pic.twitter.com/wVOtCuacUw
— ANI (@ANI) December 12, 2020
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि माओवादी और नक्सल उन्हें चर्चा से रोक रहे हैं: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने उनकी पुरानी बातों में से निचोड़ निकालकर जो उनके संदेह नज़र आए उस पर एक बहुत अच्छा प्रपोजल दिया लेकिन उस पर भी कोई चर्चा करने को तैयार नहीं है। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि माओवादी और नक्सल उन्हें चर्चा से रोक रहे हैं।कुछ नेताओं ने इस आंदोलन को हाइजैक किया: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ नेताओं ने इस आंदोलन को हाइजैक कर लिया है। नक्सल-माओवादी ताक़तें जो वहां हावी हो गई हैं...ऐसे में किसानों को समझना पड़ेगा कि ये आंदोलन उनके हाथ से निकल कर इन माओवादी और नक्सल लोगों के हाथ में चला गया हैमैं सभी पॉलिटिकल पार्टियों से डिमांड करता हूं कि किसानों को भ्रमित न कर: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं सभी पॉलिटिकल पार्टियों से डिमांड करता हूं कि उन्हें किसानों को भ्रमित कर उनके कंधों पर एक आंदोलन के रास्ते को प्रोपागेट करने की बजाय इन माओवादी-नक्सल ताक़तों से देश को भली भांति अवगत करवाना चाहिए।मैं सभी पॉलिटिकल पार्टियों से डिमांड करता हूं कि उन्हें किसानों को भ्रमित कर उनके कंधों पर एक आंदोलन के रास्ते को प्रोपागेट करने की बजाय इन माओवादी-नक्सल ताक़तों से देश को भली भांति अवगत करवाना चाहिए: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल https://t.co/8jpV8yBSek
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2020
'देशभर में किसान खुश हैं उन्हें दिख रहा है कि नया निवेश आएगा'
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देशभर में किसान खुश हैं उन्हें दिख रहा है कि नया निवेश आएगा, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा, रोज़गार के नए अवसर बनेंगे। इन सब अवसरों से माओवादी ताक़तें किसानों को वंचित रखना चाहती हैं।देशभर में किसान खुश हैं उन्हें दिख रहा है कि नया निवेश आएगा, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा, रोज़गार के नए अवसर बनेंगे। इन सब अवसरों से माओवादी ताक़तें किसानों को वंचित रखना चाहती हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल pic.twitter.com/mSuQHFKpxO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2020