फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Central Team Led by Union Minister Shivraj Singh Chouhan Visits Flood Hit Areas in Vaishali

बिहार: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, तबाही को देखा; सीएम ने पीएम का जताया आभार

Wed, 16 Sep 2026 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 04:21 PM IST
सार

वैशाली के बाढ़ प्रभावित राघोपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेरसिया दियारा क्षेत्र का दौरा किया। दोनों नेताओं ने नाव और ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित खेतों का जायजा लिया। वहीं, केंद्र के सहयोग के लिए सीएम ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

विज्ञापन
Bihar news Central Team Led by Union Minister Shivraj Singh Chouhan Visits Flood Hit Areas in Vaishali
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में।

विस्तार

वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित राघोपुर इलाके में फसलों की तबाही का जायजा लेने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम पहुंची। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने तेरसिया दियारा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित खेतों और किसानों की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया। यह दौरा राज्य में बाढ़ से हुए फसल, मकान और बुनियादी ढांचे के नुकसान के आकलन के सिलसिले में हो रहा है।

विज्ञापन


तेरसिया पहुंचने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने सबसे पहले नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इसके बाद दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलजमाव वाले प्रभावित खेतों तक पहुंचे। प्रशासनिक स्तर पर ट्रैक्टर से निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचकर नेताओं ने जमीनी हकीकत को खुद परखने के लिए पहले जलमार्ग का उपयोग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने पीएम का जताया आभार
केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण तथा स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम भेजने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को 7 हजार रूपये की अंतरिम अनुदान राशि जारी की गई है। क्षति का सटीक आकलन पूरा होने के बाद किसानों एवं प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के कारण केले समेत भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हुई हैं
राघोपुर का तेरसिया इलाका बड़े पैमाने पर केले की खेती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार की बाढ़ ने यहां के किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के कारण केले समेत भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के समक्ष अब फसल के नुकसान के साथ-साथ खेतों से पानी की निकासी और अगली फसल की तैयारी को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


ये भी पढ़ें- रांची: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, प्रदर्शनकारी ने सीओ को मुक्का मारा

दौरे के दौरान केंद्रीय टीम ने सीधे किसानों से संवाद कर उनके नुकसान की जानकारी ली। इससे पहले बिहार सरकार द्वारा केंद्रीय टीम के समक्ष फसल, मकान और आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी की गई थी।

तेरसिया और सरायपुर में निरीक्षण के बाद केंद्रीय टीम पटना में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेगी। इसके पश्चात टीम के मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed