फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने पानी पीकर खत्म की भूख हड़ताल, टिकैत बोले- आज का आंदोलन रहा सफल

Mon, 14 Dec 2020 10:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Dec 2020 10:28 PM IST
खास बातें

किसान आंदोलन आज अपने 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है, ऐसे में कृषि सुधार वाले तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए किसान एक दिन के भूख हड़ताल पर हैं। इसमें उन्हें दिल्ली के सीएम केजरीवाल का साथ भी मिला है, जो आज उपवास पर रहेंगे। इसके साथ ही आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के सभी बड़े अपडेट...

विज्ञापन
Farmers protest live updates farmers on hunger strike to gherao district head offices kejriwal give support singhu tikri ghazipur chilla borders seal
किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर तोड़ा उपवास पिया पानी - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

लाइव अपडेट

10:27 PM, 14-Dec-2020

यह क़ानून देश के किसानों के हित के लिए नहीं है: संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सरकार यह काला क़ानून अपने दो मालिकों के लिए लेकर आई है। एक का नाम है अडानी और दूसरे का नाम है अंबानी। यह क़ानून देश के किसानों के हित के लिए नहीं है।
 
10:18 PM, 14-Dec-2020

पूरा देश इस वक्त किसानों के आंदोलन के साथ है: संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश इस वक्त किसानों के आंदोलन के साथ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सड़क से लेकर संसद तक किसानों के आंदोलन में उनका साथ देंगे। हमने इस बिल का सबसे पहले संसद के अंदर विरोध किया था। 
 
विज्ञापन
09:01 PM, 14-Dec-2020

अन्ना हजारे ने लिखा कृषि मंत्री को पत्र

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि अगर किसानों के मुद्दों को हल नहीं किया गया तो वे केंद्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे।
 
08:54 PM, 14-Dec-2020

BJP बताए कि कितने किसानों के गन्ने का पैसा बकाया है: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि BJP उन किसानों की सूची जारी करे जिन किसानों को उन्होंने धान और मक्का का समर्थन मूल्य दिया है। BJP बताए कि कितने किसानों के गन्ने का पैसा बकाया है। इन सवालों के जवाब बीजेपी नहीं देना चाहती है इसलिए अपने बड़े-बडे़ नेताओं को झूठ फैलाने के लिए जनता के बीच पहुंचा दिया है।
 
08:44 PM, 14-Dec-2020

'अगर यह किसानों के हितों के लिए थे तो इतने बड़े पैमाने पर किसान धरने पर क्यों बैठे हैं?'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश में बीजेपी प्रेस वार्ता करके समझाना चाहती है कि दिल्ली में जो कृषि क़ानून पास हुए हैं, वह किसानों के हित के लिए हैं। अगर यह किसानों के हितों के लिए थे तो इतने बड़े पैमाने पर किसान धरने पर क्यों बैठे हैं? 
 
08:08 PM, 14-Dec-2020
भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल जी किसानों को भ्रमित करने के लिए बार-बार ट्वीट कर रहे हैं। राहुल जी कितना समझते हैं किसानी को! हां, माना उनके जीजा जी किसान हैं। आपको अंदर की बात बताता हूं कि रबी और खरीफ को वे BJP कार्यकर्ता समझते हैं। उन्हें तो यह पता भी नहीं कि यह फसलों का नाम है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:34 PM, 14-Dec-2020

प्रदर्शनकारी ने अपना सिर मुंडवाया

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर ओडिशा से कृषि कानूनों का विरोध करने आए किसान सिंघु बॉर्डर पहुंचे। कानूनों का विरोध करने के लिए एक प्रदर्शनकारी ने अपना सिर मुंडवाया।

 
07:20 PM, 14-Dec-2020

बॉर्डर पर पपेट शो के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया

कृषि कानूनों के खिलाफ जयसिंहपुर खेड़ा (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर पर पपेट शो के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया किसान सभा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य भी कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन में शामिल हुए।
 
06:21 PM, 14-Dec-2020

सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं ने खत्म की भूख हड़ताल

सिंघु बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने पानी पीकर और फल खाकर अपना उपवास खत्म किया।
 
06:12 PM, 14-Dec-2020

किसानों को प्रताड़ित किया तो पशुओं को थाने में बांध देंगेः राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने आज शाम प्रेस वार्ता कर कहा कि आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और यूपी गेट पर अनशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन अगर किसानों की ट्रॉलियों को रोकेगा तो पूरा एक्सप्रेसवे जाम कर देंगे। किसानों को प्रताड़ित किया गया तो थानों में पशुओं को बांध देंगे। उन्होंने कहा कि अभी वार्ता के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है, जब भी बात होगी तो कृषि कानून वापस लेने पर ही। उन्होंने कहा कि कल के बाद अगले कार्यक्रम की घोषणा होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed