कल 24 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान, 27 को 'मन की बात' के दौरान थाली बजाने की अपील
तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड में भी किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की हुई है। आज आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को याद किया गया। आज देश के सभी जिलों, तहसील व गांवों में श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं। गाजीपुर बॉर्डर और भाकियू कार्यालय समेत कई जगहों पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट....
लाइव अपडेट
जब तक बिल वापिस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगेः राकेश टिकैत
जब तक बिल वापिस नहीं होगा, MSP पर क़ानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगे। 23 तारीख को किसान दिवस के मौके पर किसान आप से कह रहे हैं कि एक समय का भोजन ग्रहण न करें और किसान आंदोलन को याद करें: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता #FarmersProtests pic.twitter.com/9SLNu3maWb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2020
'मन की बात' के दौरान थाली बजाने की अपील
जगजीत सिंह ढल्लेवाला ने सभी किसान समर्थकों से 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के दौरान थाली बजाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जबतक प्रधानमंत्री का संबोधन होगा तबतक थाली बजाते रहें।हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को किया जाएगा फ्री
भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह ढल्लेवाला ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में हमने हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को फ्री करने का निर्णय लिया है। 25 से 27 दिसंबर तक टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।कल से 24 घंटे रिले भूख हड़ताल: योगेंद्र यादव
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार से भूख हड़ताल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने कल से सभी प्रदर्शन स्थलों पर 24 घंटे की रिले भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है।We have decided to start 24 hours relay hunger strike starting tomorrow at all protest sites: Yogendra Yadav, Swaraj India. pic.twitter.com/JdwjFTg1EZ
— ANI (@ANI) December 20, 2020
तोमर से मिलने पहुंचे किसान प्रतिनिधि
Delhi: A delegation of farmers meet Agriculture Minister Narendra Singh Tomar at Krishi Bhawan. pic.twitter.com/0n7up2PaFH
— ANI (@ANI) December 20, 2020
सांसद रमेश बिधूड़ी ने समर्थकों संग कृषि कानून के समर्थन में निकाली यात्रा
दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी अपने क्षेत्र में कानून के समर्थन में पदयात्रा निकाली। उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ 9 किलोमीटर लंबी किसान कानून कल्याण समर्थन यात्रा निकाली। यह यात्रा जैतपुर, बदरपुर, मीठापुर और मोलबांद से होते हुए गुजरी।नरेला, बवाना और मुंडका के किसानों से मिलने पहुंचे हंस
हंसराज हंस अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। इसमें नरेला, बवाना और मुंडका शामिल हैं। इस दौरान हंस किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा हाल ही में किसानों को संबोधित करते हुए जारी की गई चिट्ठी भी बांट रहे हैं।किसानों के बीच पहुंचे भाजपा सांसद हंसराज हंस
भाजपा सांसद हंसराज हंस अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली में हरियाणा की सीमा से सटे गांवों में लोगों के बीच पहुंचे हैं ताकि उन्हें केंद्र के तीन कृषि कानूनों से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया जा सके।कृषि कानून के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च शुरू
#WATCH Meerut: Farmers & members of Hind Mazdoor Kisan Samiti begin their tractor march towards Indirapuram, Ghaziabad in support of Centre's 3 farm laws.
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2020
Visuals from Partapur in Meerut pic.twitter.com/yPxBLs3ro9
बुराड़ी: निरंकारी मैदान में भी किसानों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी उन किसानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गई। इस दौरान एक किसान ने कहा कि इस आंदोलन में जान गंवाने वाले अन्नदाताओं को आज पूरा देश याद कर रहा है।Delhi: Farmers protest at Nirankari Samagam ground in Burari & take out a procession to pay tribute to those who lost their lives during ongoing farmers' agitation.
— ANI (@ANI) December 20, 2020
"Farmers across the country are paying homage to those martyrs who died during this movement," says a farmer. pic.twitter.com/sEjfTGatlK