फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल 24 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान, 27 को 'मन की बात' के दौरान थाली बजाने की अपील

Sun, 20 Dec 2020 06:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Dec 2020 06:57 PM IST
खास बातें

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड में भी किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की हुई है। आज आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को याद किया गया। आज देश के सभी जिलों, तहसील व गांवों में श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं। गाजीपुर बॉर्डर और भाकियू कार्यालय समेत कई जगहों पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट....

विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News : farmers protest live updates 20 december kisan andolan farmers pay tribute to donors who gave their lives for the movement singhu tikri chilla ghazipur and other borders
कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे किसान नेता - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:56 PM, 20-Dec-2020

जब तक बिल वापिस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगेः राकेश टिकैत

जब तक बिल वापिस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगे। 23 तारीख को किसान दिवस के मौके पर किसान आप से कह रहे हैं कि एक समय का भोजन ग्रहण न करें और किसान आंदोलन को याद करें: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता

06:44 PM, 20-Dec-2020

'मन की बात' के दौरान थाली बजाने की अपील

जगजीत सिंह ढल्लेवाला ने सभी किसान समर्थकों से 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के दौरान थाली बजाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जबतक प्रधानमंत्री का संबोधन होगा तबतक थाली बजाते रहें।
विज्ञापन
06:42 PM, 20-Dec-2020

हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को किया जाएगा फ्री

भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह ढल्लेवाला ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में हमने हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को फ्री करने का निर्णय लिया है। 25 से 27 दिसंबर तक टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।
06:38 PM, 20-Dec-2020

कल से 24 घंटे रिले भूख हड़ताल: योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार से भूख हड़ताल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने कल से सभी प्रदर्शन स्थलों पर 24 घंटे की रिले भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है।
 
06:16 PM, 20-Dec-2020

तोमर से मिलने पहुंचे किसान प्रतिनिधि

दिल्ली स्थित कृषि भवन में किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।
 
05:56 PM, 20-Dec-2020

सांसद रमेश बिधूड़ी ने समर्थकों संग कृषि कानून के समर्थन में निकाली यात्रा

दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी अपने क्षेत्र में कानून के समर्थन में पदयात्रा निकाली। उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ 9 किलोमीटर लंबी किसान कानून कल्याण समर्थन यात्रा निकाली। यह यात्रा जैतपुर, बदरपुर, मीठापुर और मोलबांद से होते हुए गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 20-Dec-2020

नरेला, बवाना और मुंडका के किसानों से मिलने पहुंचे हंस

हंसराज हंस अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। इसमें नरेला, बवाना और मुंडका शामिल हैं। इस दौरान हंस किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा हाल ही में किसानों को संबोधित करते हुए जारी की गई चिट्ठी भी बांट रहे हैं।
04:23 PM, 20-Dec-2020

किसानों के बीच पहुंचे भाजपा सांसद हंसराज हंस

भाजपा सांसद हंसराज हंस अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली में हरियाणा की सीमा से सटे गांवों में लोगों के बीच पहुंचे हैं ताकि उन्हें केंद्र के तीन कृषि कानूनों से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया जा सके।
03:37 PM, 20-Dec-2020

कृषि कानून के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च शुरू

मेरठ के हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों व सदस्यों ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के समर्थन में गाजियाबाद के इंदिरापुरम की ओर ट्रैक्टर मार्च शुरू किया है।
 
03:21 PM, 20-Dec-2020

बुराड़ी: निरंकारी मैदान में भी किसानों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी उन किसानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गई। इस दौरान एक किसान ने कहा कि इस आंदोलन में जान गंवाने वाले अन्नदाताओं को आज पूरा देश याद कर रहा है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed