फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor

किसान आंदोलन: छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, तस्वीरों में देखें सिंघु-टिकरी बॉर्डर पर पुलिस के कड़े इंतजाम

Sun, 11 Feb 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Feb 2024 10:19 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहां पर बगैर जांच के किसी भी वाहन को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएसपी को लेकर किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसानों के 13 फरवरी को राजधानी आने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस ने उनको आने से रोकने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन

Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

यहां पुलिस ने कटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक (जर्सी बैरियर), कंटेनर और दूसरे अवरोधक लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसान इन दोनों बॉर्डर से राजधानी में प्रवेश के प्रयास कर सकते हैं, इसलिए पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए यहां इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने अस्थायी कार्यालय और कंट्रोल बनाने के अलावा करीब एक किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। ड्रोन की मदद से एरिया की निगरानी भी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि किसानों ने दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के लिए पंजाब और हरियाणा में 15 से 20 बार रिहर्सल की है।

विज्ञापन

Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में पुलिस इसे बड़ी चुनौती मान रही है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए लगभग सभी जिलों में पुलिस अपने जवानों को मॉक डि्रल करवा रही है। दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी रविवार को भी बैठकें करते रहे। अप्सरा, भोपरा, गाजीपुर, चिल्ला के अलावा बदरपुर बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहां पर बगैर जांच के किसी भी वाहन को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 13 फरवरी को दोनों ही बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों से ही वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।

Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी ने बताया कि अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनियों की तैनाती की जा रही है। करीब 3000 से ज्यादा जवान सिंघु बॉर्डर के आसपास तैनात रहेंगे। कुछ ऐसा ही हाल टिकरी बॉर्डर का भी है। बाकी मुकरबा चौक, गाजीपुर, अप्सरा, भोपरा, आनंद विहार, चिल्ला और बदरपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के अलावा जर्सी बैरियर पहुंचा दिए गए हैं।

Farmers movement Delhi border transformed into a cantonment see strict police arrangements at Singhu-Tikri bor
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर क्रेन के अलावा जेसीबी को तैनात कर दिया गया। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना पिछली बार की तरह अधिकारी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जाएगा। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed