{"_id":"e3ad1f6ee16de408e2311a4c47ddecdc","slug":"farmers-got-compensation-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल पर किसानों को मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल पर किसानों को मिला मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को छतिपूर्ति केरूप में गांव फलैंदा के किसानों को 7.55 लाख का मुआवजा वितरित किया गया।
विज्ञापन
एसडीएम जेवर एसके मिश्रा द्वारा दिए बांटे गए चेकों में न्यूनतम मुआवजा राशि 1500 और अधिकतम 18,000 रुपये तक रही। कैंप जेवर ब्लाक के गांव फलैंदा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्त्रस्म के दौरान 240 किसानों को धनराशि दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि फसल की क्षतिपूर्ति के लिए 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किसानों को चेक दिए गए हैं।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार संजय सिंह, ग्राम प्रधान रवि सिंह, स्वतंत्रपाल सिंह, अलीम सलमानी, राजेश भाटी, इंद्र सिंह छोंकर, रोहतान सिंह, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
हालांकि चेक वितरण के दौरान कुछ किसानों ने प्रशासन पर परेशान करने का भी आरोप लगाया। एसडीएम को किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा।