फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers around the gates inlaid locks Authority police officer remained hostage for three hours

किसानों ने प्राधिकरण के चारों गेटों पर जड़े ताले, पुलिस अधिकारी तीन घंटे तक बंधक बने रहे

Tue, 03 Jan 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 03 Jan 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers around the gates inlaid locks Authority police officer remained hostage for three hours
नोएडा अथॉरिटी पर ताला जड़ते किसान। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण पर सोमवार को धरना देने पहुंचे किसानों को रोकना पुलिस-प्रशासन को महंगा पड़ गया। नाराज किसानों ने प्राधिकरण जाने वाले सभी गेटों पर ताले लगा दिए और वहीं धरने पर बैठ गए। प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारी तीन घंटे तक दफ्तरों में ही बंधक बने रहे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने गेट खोला। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसान सुबह दस बजे प्राधिकरण पहुंच गए। इन्हें देखते ही पुलिस ने  गेट बंद कर दिया। किसान करीब एक घंटे तक गेट खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके बाद नाराज किसानों ने प्राधिकरण के चारों गेटों पर ताले लगा दिए और वहीं धरने पर बैठ गए। ऐसे में प्राधिकरण के अंदर कार्य के लिए आए सभी लोग व नोएडा अधिकारी अंदर ही बंधक बन गए। 
विज्ञापन


मेरठ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेगराज गुर्जर ने कहा कि अधिकारी आचार संहिता लगने के इंतजार में हैं। बीते 8 नवंबर से 24 नवंबर तक धरने के बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को 10 दिन के अंदर सुलझाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी के चलते किसानों ने नोएडा प्राधिकरण पर धरना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 64.7 फीसदी मुआवजा किसानों को दिया जाए। श्रेणीबद्ध तरीके से किसानों को पांच फीसदी प्लॉट और पांच फीसदी मुआवजा दिया जाए। शासनादेश में था कि 1976 से 1997 तक के ऐसे किसान जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, इस पर अमल किया जाए। नोएडा प्राधिकरण में नई भर्ती में किसानों को बच्चों को नौकरी दी जाए।


उन्होंने कहा कि चाहे अचार संहिता लगे या न लगे, धरना रोज सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। धरने की अध्यक्षता काशीराम यादव ने की। संचालन ओम प्रकाश चौधरी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान, रमेश फौजी, सुंदर यादव, चतर सिंह चौहान, विकास चौधरी, ओमदत्त चौहान, राजू चौहान, पप्पू प्रधान, सुशील चौहान अरुण शर्मा सहित 60 गांवों के किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed