{"_id":"f5b9583df67b14b0b15669292b265a01","slug":"farmer-will-protest-at-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ ट्रेन रोकेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ ट्रेन रोकेंगे भाजपाई
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 30 जनवरी को किसानों की मांगों को पूरा करवाने के लिए लघु सचिवालय के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन
यह दिन कार्यकर्ता किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके बाद सात फरवरी को बल्लभगढ़ में रेल यातायात को ठप करेंगे।
यह फैसला सोमवार को बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया।
सेक्टर 7-10 चौक स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव शिवदत्त वशिष्ठ व जिला अध्यक्ष नयन पाल रावत भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि मंडियों में व्यवस्था सही करना, गेहू का समर्थन मूल्य 2100 रुपये प्रति कुंतल करना, धान, गन्ना, सरसो का समर्थन मूल्य बढ़वाना एवं किसानों के बच्चों को रोजगार दिलाना आदि धरने एवं आंदोलन का मुद्दा होगा।
विज्ञापन
सात फरवरी को कार्यकर्ता बल्लभगढ़ अनाज मंडी में एकत्र होंगे। मंडी से पैदल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन तक आएंगे और ट्रेनों को रोकेंगे।